Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

फ्रिज में भूलकर भी न रखें आलू, बढ़ता है इस बीमारी के होने के खतरा

फ्रिज में रखा हुआ आलू कैंसर के लिए जिम्मेदार होता है।

फ्रिज में भूलकर भी न रखें आलू, बढ़ता है इस बीमारी के होने के खतरा
आलू को फ्रिज में रखते हैं तो फ्रिज का ठंडा तापमान आलू में मौजूद स्टार्च को शुगर में बदल देता है। © Shutterstock

Written by Editorial Team |Published : October 29, 2018 9:31 AM IST

क्या आप आलू को बाजार से लाते ही फ्रिज में रख देते हैं? यदि हां, तो ऐसा ना करना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। अक्सर लोग सब्जियों को फ्रिज में रखते हैं ताकि वह फ्रेश रहे और अधिक दिनों तक चले, पर आलू के लिए यह बात लागू नहीं होती। दरअसल, फ्रिज का ठंडा तापमान कई तरह के हेल्थ इश्यू के लिए भी जिम्मेदार होते हैं। खाने-पीने की ऐसी कई चीजें हैं, जिन्हें कभी भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। आलू को भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। आलू और शकरकंद दोनों हैं सेहत के लिए हेल्दी पर किसे खाना चाहिए लिमिट में, जानें

इस अध्ययन की मानें तो फ्रिज में रखा हुआ आलू कैंसर के लिए जिम्मेदार होता है। जब आप आलू को फ्रिज में रखते हैं तो फ्रिज का ठंडा तापमान आलू में मौजूद स्टार्च को शुगर में बदल देता है। यह शुगर आगे फिर रिऐक्ट होती है और एक खतरनाक केमिकल में तब्दील हो जाती है जिससे कई तरह का कैंसर होने का खतरा रहता है।

इस अध्ययन को फूड स्टैंडर्ड एजेंसी द्वारा करवाया गया। इसमें कहा गया है कि फ्रिज में रखे आलू को जब बेक या फ्राई किया जाता है तो आलू में मौजूद शुगर कन्टेंट आलू में मौजूद एमिनो ऐसिड ऐस्परैगिन के साथ मिक्स हो जाता है। इससे ऐक्राईलामाइड नाम का केमिकल उत्पन्न होने लगता है। आलू थोड़ा कम ही खाएं, हो सकते हैं ये 4 नुकसान

Also Read

More News

अमेरिकन कैंसर सोसायटी की मानें तो वैसे खाद्य पदार्थ जिनमें स्टार्च पाया जाता है, जब वे फ्राइंग, रोस्टिंग या बेकिंग के जरिए उच्च तापमान के संपर्क में आते हैं, तब उनमें ऐक्राईलामाइड नाम का केमिकल पाया जाता है। इस केमिकल का इस्तेमाल पेपर बनाने, प्लास्टिक बनाने और यहां तक की कपड़ों को डाई करने में भी होता है।

पहली बार साल 2002 में ऐक्राईलामाइड के बारे में पता चला था और तब से लेकर अब तक कई स्टडीज हो चुकी हैं, जिनमें यह बात निकलकर सामने आई है कि वैसे लोग जो उच्च तापमान पर पके स्टार्च वाले खाद्य पदार्थ का सेवन करते हैं, उनमें अलग-अलग तरह के कैंसर होने का खतरा भी अधिक होता है। भूख लगती है अधिक, ये हर्ब्स करेंगे भूख कंट्रोल

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

अमेरिकन कैंसर सोसायटी का कहना है कि आलू को फ्रिज में रखने से बचना चाहिए। आलू को सामान्य रूम टेंपरेचर पर रखना ही सही होता है। इतना ही नहीं, आलू को अधिक तापमान पर भी नहीं पकाना चाहिए। आलू को पकाने से पहले उसे छीलकर 15 से 30 मिनट के लिए पानी में भिगोकर रख दें। ऐसा करने से आलू को पकाने के दौरान उसमें ऐक्राईलामाइड केमिकल बनने की आशंका कम हो जाती है।

About the Author

... Read More