... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : May 2, 2014 3:15 PM IST
(राहुल कुमार द्वारा अनुदित )
बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत बालाओं में से एक कैटरीना कैफ़ ने हाल ही में धूम मचाकर अपने चहेतों के होश उड़ा दिए थे। उनकी खूबसूरती के लाखों मुरीद हैं। आखिर वो कौन-से राज़ हैं जिन्हें आज़माकर वे हर वक्त इतनी खूबसूरत दिखती हैं? आइए उन राज़ों पर से पर्दा हटाते हैं।कैटरीना का ब्यूटी डाइटकैटरीना का मानना है कि खूबसूरती को महज़ दिखावे में नहीं आंकना चाहिए, बल्कि इसे इस तरह देखने की ज़रुरत है कि आप अन्दर से कितने स्वस्थ और मज़बूत हैं। अपनी दमकती त्वचा को बनाए रखने के लिए कैटरीना खुद को कभी पानी की कमी नहीं होने देती हैं। सोकर उठने के बाद वे चार ग्लास पानी पीती हैं। वे पूरा दिन भी बहुत सारा पानी पीती हैं। अपनी खूबसूरती को और निखारने के लिए वे खाने के साथ अकाई बैरी और व्हीटग्रास पाउडर लेती हैं। वे चाय की जगह ग्रीन टी लेती हैं जो एंटी-ऑक्सीडेंट से भरा होता है और झुर्रियों को त्वचा से दूर रखता है।कैटरीना का मानना है कि अच्छी काठी और खूबसूरत बने रहने के लिए अच्छा भोजन और नियमित व्यायाम बहुत ज़रूरी है। उन्हें ग्रिल्ड फ़िश बहुत पसंद है और उसका असर उनकी त्वचा और बाल पर भी दिखता है। क्या करें – क्या न करेंकैटरीना को मालूम है कि अच्छा दिखना बहुत ज़रूरी है पर वे यह नहीं मानती कि दुनिया भर के मेक-अप ओढ़ लेने से खूबसूरती कमाई जा सकती है। इसकी जगह वो काजल की लकीरों और थोड़े-से लिप बाम को तरजीह देना पसंद करती हैं। शूटिंग को छोड़ दें तो वे शायद ही कभी मेक-अप में रहती हैं। अगर कोई मेक-अप लगाना भी हो तो पहले वे अपने चेहरे को आइस-क्यूब से रब करती हैं फिर मलमल के कपड़े से चेहरा पोंछकर अपनी त्वचा को मेक-अप के लिए तैयार करती हैं। उन्हें ब्यूटी ऑयल भी बहुत पसंद है, साथ ही दमकती हुई त्वचा के लिए वो मुल्तानी मिट्टी का पेस्ट भी इस्तेमाल करती हैं।कैटरीना बिना सन-स्क्रीन लोशन लगाए घर से बाहर नहीं निकलती हैं ताकि उनकी त्वचा सूरज की अल्ट्रा-वायलेट रे से बची रहे।एक और महत्वपूर्ण बात जिस पर जोर देते हुए वे कहती हैं कि चाहे दिन कितना भी हेक्टिक रहा हो, मेक-अप उतारे बिना बिस्तर पर न जाएं। पढ़े: मुंह के छालों के लिए घरेलू नुस्खे।ख़ूबसूरत ज़ुल्फों का राज़हालांकि अपनी फिल्मों में कैटरीना कई तरह के हेयर-स्टाइल में दिखी हैं पर वे अपने घने बाल का पूरा ख्याल रखती हैं। वे अपने बाल पर सीरम लगाती हैं जो उनके बाल को स्टाइलिंग टूल्स की हीट से बचाकर रखता है।वे नियमित रूप से हेड मसाज लेती हैं। उनकी बेहतरीन जुल्फों का एक और राज़ है लीव-इन कंडीशनर जिसकी मदद से घनी होने के बावजूद उनकी जुल्फें सुलझी और चमकदार रहती हैं। पढ़े :फटी एड़ियों का कोई घरेलु उपाय?एक इंटरव्यू के दौरान कैटरीना अपनी खूबसूरती का राज़ बताते हुए कहती हैं, “अगर आप सुकून से जी रहे हों, खुश हों, तो उसकी दमक आपके चेहरे पर साफ़ दिखती है। मैं अंदरुनी सुकून में भरोसा रखती हूँ। मैं खुद को तनाव में नहीं रहने देती, सादगी और शान्ति से जीती हूँ, यही मेरा राज़ है’।