
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
Katrina Kaif Vicky Kaushal New Parents: बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी कटरीना कैफ और विक्की कौशल माता-पिता बन गए हैं। शादी के 4 साल बाद कटरीना और विक्की बेबी ब्वॉय के पेरेंट्स बन गए हैं। इसकी जानकारी कटरीना और विक्की ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके दी। गुड न्यूज को सुनते ही उनके फैंस में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। वहीं, बॉलीवुड सितारे भी उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। फैंस भी उन पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। कटरीना और विक्की ने यह गुड न्यूज आज यानी 7 नवंबर को दी। कपल ने लंबे समय तक अपनी प्रेग्नेंसी की खबर को सीक्रेट रखा था।
जब घर पर बच्चे का जन्म होता है, तो चारों तरफ खुशियां फैल जाती हैं। सिर्फ माता-पिता ही नहीं, परिवारजन, दोस्त और रिश्तेदारों में भी खुशियों की बाढ़ आ जाती है। लेकिन, बच्चे को जन्म देने के बाद माता-पिता की जिम्मेदारियां कई गुना बढ़ जाती हैं। इसके बाद पेरेंट्स को जीवनशैली और शारीरिक बदलावों से भी गुजरना पड़ता है। इसमें सबसे आम है स्लीप डेप्रिवेशन यानी नींद की कमी। इस स्थिति में किसी व्यक्ति को पर्याप्त नींद नहीं मिल पाती है। खासकर, जब आप नए पेरेंट्स बनते हैं, तो आपको पूरी नींद नहीं मिल पाती है। इसकी वजह से माता-पिता को थकान और चिड़चिड़ापन जैसी समस्याओं से जूझना पड़ता है। अगर आप भी हाल ही में माता-पिता बने हैं तो जानें कि अच्छी नींद कैसे लें और थकान दूर कैसे करें?
View this post on Instagram
अगर पेरेंट्स बनने के बाद आपकी नींद पूरी नहीं हो पा रही है, तो आप इन टिप्स को जरूर फॉलो करें।
वैसे तो सभी लोगों के लिए सही स्लीपिंग शेड्यूल बहुत जरूरी है। लेकिन, अगर आप नए माता-पिता बने हैं तो अपने स्लीपिंग शेड्यूल का पूरा ध्यान रखें। नए माता-पिता के लिए सही स्लीपिंग शेड्यूल बहुत जरूरी होता है। यह शारीरिक और मानसिक सेहत के लिए जरूरी होता है। अगर आप सही तरीके से नींद पूरी कर पाएंगे, तो बच्चे की देखभाल भी सही तरीके से हो पाएगी। नींद की कमी से आपको थकान, तनाव और चिड़चिड़ापन हो सकता है। इसका असर आपके मेंटल हेल्थ पर भी पड़ सकता है। इसलिए आपको एक नियमित स्लीपिंग शेड्यूल बनाना बहुत जरूरी है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।