... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : October 21, 2018 5:56 PM IST
करवा चौथ 2018 की तैयारी। © Shutterstock
करवाचौथ भारतीय महिलाओं के लिए बहुत ही खास पर्व होता है। इसकी तैयारी भी महिलाएं बहुत दिनों से करने लगती है। इस साल यह 28 अक्टूबर को मनाया जायेगा। भारतीय परंपरा के हिसाब से इस दिन महिलाएं सोलह श्रृगांर करती हैं। करवा चौथ में अभी कुछ वक्त बचा है। अगर आप भी अपने पति के लिए सजना-सवंरना चाहती हैं तो आपके लिए हम यहां कुछ खास टिप्स दे रहे हैं। अपनी स्किन की चमक को बेहतर बनाने के लिए आप इन उपायों को अपना सकती हैं। आइए जानते हैं खास टिप्स।
स्किन के ग्लों के लिए
त्वचा पर चमक लाने के लिए खूब पानी पीएं. इसके अलावा मुल्तानी मिट्टी के साथ शहद मिला कर पैक बना ले और हर रोज इसे लगाकर आधे घंटे बाद पानी से धो दें. आप पैक में हल्दी का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
मेहंदी के लिए
मेहंदी लगाने से पहले जरूरी है कि आपके हाथ और पैर साफ हो. बेहतर होगा कि आप मेहंदी लगाने से पहले वैक्सिंग, मैनिक्योर, पेडिक्योर तीनों करार ले. इसके बाद अगर आप मेहंदी लगाती है तो इसका रंग अलग ही निकल कर सामने आएगा।
नाखूनों को न करें इग्नोंर
अगर अपने नाखून को पारंपरिक तरीके से रंगने से बोर हो गई हैं तो आप नेल आर्ट की ओर भी रूख कर सकती हैं. नाखूनों पर आप अलग-अलग डिजाइन बनाकर पति को दीवाना बना सकती हैं।
बालों के लिए
इस करवाचौथ आप अपने बालों को भी स्टाइलिश बना सकते हैं. आप अपने चेहरे के आकार और उसके टोन के हिसाब से बालों का रंग चुनें. आपके परिधान के मुताबिक आपका हेयरस्टाइल बन, ब्रेड, कर्ल आदि आकार वाला हो सकता है. आप अपनी लटों को थोड़ा आगे लगाकर अपने पति की धड़कन बढ़ाने में कामयाब हो सकती हैं।
करवाचौथ के दिन क्या करें
करवाचौथ के दिन आप अपने परिधान के अनुसार मेकअप कीजिए. अगर आपके पास पैसे या फिर वक्त हो तो किसी ब्यूटिशियन की मदद ले सकते हैं. अगर वक्त और जेब इसकी मंजूरी नहीं देती है तो घर पर भी खूबसूरत मेकअप कर सकते हैं. चेहरे पर फाउंडेशन एकसार लगाएं जिससे कि आपका मेकअप ज्यादा भड़कीला नहीं लगे. इसके बाद कॉम्पैक्ट पाउडर से टचअप करें. आंखों पर आई लाइनर लगाए और आई शैडो का इस्तेमाल करें. इसके अलावा लिपिस्टिक का रंग अपने कपड़े के अनुसार चुनें।