
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
Written By: Anju Rawat | Published : October 13, 2025 4:55 PM IST
10 अक्टूबर को करवाचौथ था। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवाचौथ का व्रत रखती हैं। लेकिन, क्या होगा अगर इस दिन पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखने वाली महिला की ही मौत हो जाए? ऐसा ही हुआ हरियाणा के करनाल में, जहां एक महिला ने अपने पति की सलामती और लंबी उम्र के लिए करवाचौथ का व्रत रखा था। लेकिन, उसी दिन उसकी हार्ट अटैक से मौत हो गई। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें एक सोसाइटी में कई कपल्स डांस कर रहे थे और तभी एक महिला को हार्ट अटैक आया और वह गिर गई। उसकी हार्ट अटैक से मौत हो गई।
आपको बता दें कि करवाचौथ के दिन हरियाणा की एक सोसाइटी में कई पुरुष और महिलाएं नाच रहे थे। तभी लाल साड़ी पहने हुए एक महिला अचानक से गिर जाती है, जैसा कि वीडियो में देखा जा रहा है। जब उसे हॉस्पिटल ले जाया गया तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Disclaimer प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।