... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
करवा चौथ स्पेशल 2018. © Shutterstock
करवा चौथ का व्रत महिला और पुरुष के मध्य स्नेह व प्यार को दर्शाने का माध्यम है। भारतीय परम्परा में इस तरह के कई त्योहार होते हैं। लेकिन जब हम पति-पत्नी के संबंधों के बारे में बात करते हैं तो उसमें स्वस्थता होना बेहद जरूरी है। रिश्ते हेल्दी होने के लिए ऐसा नहीं है शारीर से स्वस्थ्य होने की बात हो रही है। रिश्ते में स्वस्थ्यता की बात जब होती है तो दोनों के बीच संबंधों का संचार कैसा है ? यह बात मायने रखती है। आज के दौर में सब कुछ बदल रहा है त्योहारों में भी मान्यता वही हैं लेकिन उनके मनाने का तरीका बदला है। नये जमाने के लोग अपने हिसाब से इसे मना रहे हैं। हम यहां इस करवा चौथ को स्पेशल बनाये रखने के 4 ऐसे टिप्स बता रहे हैं जो हमेशा पति-पत्नी के काम आते हैं।
घर पर साथ में करे कुछ काम
पार्टनर के साथ आप सिर्फ रात में या कहीं बाहर जाते हैं तब ही रहते हैं तो यह ठीक नहीं है। क्योंकि पार्टनर को छोटी-छोटी आदतें ज्यादा पसंद आती हैं। जब भी घर पर रहें तो उनके साथ घर के कामों में हाथ बटाएं। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपका रिश्ता न केवल मजबूत होता बल्कि ढ़ेर सारी खुशियां भी देता है।
साथ रहने के लिए तय करें समय
काम और संबंध दोनों के बीच आपको बेहतर तालमेल रखना सीखना ही चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो फिर पार्टनर के साथ आपका प्यार कमजोर होने लगता है। करवाचौथ की खरीददारी के साथ उनके लिए कुछ अलग तरह के समय को जरूर तय करें।
डिनर और लांग ड्राइव पर जाएं
करवाचौथ के दिन पत्नी सारा दिन भूखी रहती है। ऐसे में व्रत खोलने के बाद आप उन्हें डिनर के लिए बाहर लेकर जाएं। वहां आप उनकी पसंदीदा डिश ऑर्डर करें। इससे वह खुश हो जाएंगी। अगर पार्टनर को लांग ड्राइव पर जाना पसंद हो तो जरूर लेकर जाएं।
ये भी पढ़ेंः दिवाली स्पेशलः खोया-तिल की हेल्दी व लजीज़ मिठाई।
तोहफा देना ना भूलें
व्रत के बाद अपनी पत्नी को एक अच्छा-सा तोहफा गिफ्ट करें। आप अपनी पत्नी को उनकी कोई पसंदीदा चीज गिफ्ट कर सकते हैं। यकीन मानिए आपका यह तोफहा पत्नी को बहुत अच्छा लगेगा।
ये भी पढ़ेंः हेयर ऑयल नहीं लगाना चाहते हैं तो घने-मजबूत बालों के लिए अपनाएं ये 4 उपाय।