करीना कपूर जल्‍द सुना सकती हैं 'गुड न्‍यूज', जानिए डिलीवरी में होने वाले लेबर पेन (प्रसव पीड़ा) को कम करने के उपाय

Kareena Kapoor Khan Pregnancy: करीना कपूर खान जल्‍द ही मां बनने वाली हैं। वह अपनी प्रेगनेंसी के आखिरी स्‍टेज में हैं। वह जल्‍द ही अपने दूसरे बच्‍चे को जन्‍म देंगी।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : February 19, 2021 7:20 PM IST

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान की प्रेगनेंसी (Kareena Kapoor Khan Pregnancy) का नवां महीना खत्‍म होने वाला है। यानी वह बहुत जल्‍द अपने दूसरे बच्‍चे की मां बनने वाली हैं। करीना कपूर खुद को फिट रखने के लिए खुद को काफी एक्टिव रखती हैं। वह अपना ख्याल रखने के साथ बाहर घूमना और बाकी काम भी कर रही हैं। करीना कपूर खान शुक्रवार को मुंबई के बांद्रा में स्पॉट किया गया।

ऐसा माना जा रहा है कि करीना कपूर जल्‍द ही 'गुड न्‍यूज' दे सकती हैं, क्‍योंकि वह अपनी प्रेगनेंसी के आखिरी स्‍टेज में हैं। प्रेगनेंसी के आखिरी समय में महिलाओं में लेबर पेन को लेकर एक कॉमन फियर देखा जाता है। यहां हम आपको लेबर पेन कम करने के कुछ नैचुरल उपाय बता रहे हैं।

लेबर पेन या प्रसव पीड़ा को कम करने के नैचुरल उपाय

बच्चे को जन्म देने के समय होने वाला लेबर पेन यानि की प्रसव पीड़ा असहनीय होता है। किसी भी गर्भवती महिला के लिए इस दर्द को बर्दाश्त करना कठिन होता हैं। ऐसे में लेबर पेन को कम करने के उपाय ही कुछ राहत दे सकते हैं।

बच्चे को जन्म देना किसी भी मां के लिए किसी सौभाग्य से कम नहीं होता। लेकिन ये इतना आसान भी नहीं है। प्रेगनेंसी के दौरान कई उतार चढाव के बाद जब प्रसव पीड़ा से गुजरना होता है, तो ये काफी भयानक हो सकता है। कभी कभी ये बर्दाश्त के बाहर हो जाता है। लेबर पेन को कम करने के कई उपाय हैं। जिनकी मदद से कुछ हद तक इस दर्द से राहत पायी जा सकती है।

कभी-कभी लेबर पेन को कम करने के लिए दवाओं का सहारा लेना पड़ता है तो कभी-कभी दवा के बिना भी लेबर पेन के दर्द को कम किया जा सकता है। जरूरत है तो  सही समय पर लेबर पेन को पहचानने की। क्योंकि गर गर्भवती महिला में पेन भी अलग होता है। आज हम आपको कुछ उपाय बताएंगे जिनकी मदद से आप लेबर पेन को कम कर सकती हैं, वो क्या हैं, आइये जानते हैं।

  • लेबर पेन बहुत से तरीके से हो सकती है जैसे कि किसी महिला को कम समय के लिए दर्द महसूस होता है और कुछ महिलाएं ऐसी होती हैं जिनको ज्यादा लंबे समय से दर्द अनुभव हो रहा होता है।
  • एक्टिव लेबर जब  गर्भाशय ग्रीवा 6 सेमी से 10 सेमी तक पतला हो जाता है और दर्द बढ़ जाता है।
  • यह बच्‍चे को पुश करने का समय है! गर्भाशय ग्रीवा पूरी तरह से पतली हो जाती है।
  • धीरे-धीरे दर्द महसूस होने लग जाए तो समझ जाइए कि डिलीवरी का समय आ गया है। उसके लिए डॉक्टर से पहले से ही बात करें और हॉस्पिटल में एडमिट हो जायें।
  • गर्भवती होने पर गूगल से सर्च करें और आपके आसपास यदि कोई क्लास है तो उसे ज्वाइन करें। बच्चे के जन्म से संबंधित टिप्स सीखने के लिए हिचकिचायें नहीं।
  • फोकस करना सीखें। यदि आपने कभी योग क्लास ली है, तो आप ध्यान के महत्व को भी जानती होंगी। प्रसव पूर्व योग का प्रयास करें। इससे न केवल आपको ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलेगी, बल्कि यह आपको स्वस्थ और सक्रिय भी बनाए रखेगा।
  • सकारात्मक दृष्टिकोण अपनायें और तनाव और दर्द मैनेजमेंट को समझें।
  • कुछ ब्रीडिंग टिप्स अपनाएं अपने मनपसंद के गाने सुने बैठने चलने लेटने की पोजीशन बदलें।
  • चिल्लाने से बेहतर है कि थोड़ा सा कराह लें इससे दर्द में आराम मिलेगा।
  • यह भी समझें कि कब बच्चे को पुश करना महत्वपूर्ण है ताकि डिलीवरी के समय आपको आराम रहे।
  • अपने आसपास के माहौल को तनाव रहित बनाने की कोशिश करें और साथ में यह भी निश्चित करें कि आपके साथ डिलीवरी के समय कौन-कौन रह सकता है।
  • अपने डॉक्टर के साथ मिलकर चीजों को प्लान करें हालांकि हर समय प्लानिंग के मुताबिक कार्य नहीं होते फिर भी चीजों से घबराए नहीं आगे बढ़ें।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.