करीना कपूर को है पर्यावरण का ख्याल, रहती हैं घर की साफ-सफाई को लेकर सचेत

करीना ने कहा कि एक मां होने के नाते, मैं घर को साफ रखने को लेकर सचेत रहती हूं। स्वास्थ्य और फिटनेस मेरे और मेरे परिवार की पहली प्राथमिकता है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : October 31, 2018 3:11 PM IST

अभिनेत्री करीना कपूर खान का कहना है कि स्वास्थ्य और फिटनेस उनके और उनके परिवार के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। करीना वायु प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए घर के भीतर ही व्यायाम करती हैं।

करीना का कहना है कि मैं अपने आसपास के माहौल और पर्यावरण को लेकर बहुत जागरूक हूं। एक मां होने के नाते, मैं घर को साफ रखने को लेकर सचेत रहती हूं। स्वास्थ्य और फिटनेस मेरे और मेरे परिवार की पहली प्राथमिकता है। अभिनेत्री हनीवेल का प्रचार कर रही हैं, जो एयर को साफ और शुद्ध करता है।

सक्रिय और स्वस्थ जीवनशैली के लिए एक अच्छी नींद की तुलना में स्वस्थ नींद अधिक महत्वपूर्ण है। इस बारे में समझाते हुए करीना कहती हैं, "घर के भीतर वायु प्रदूषण से निपटने के लिए मैं घर के भीतर पौधे लगाने के साथ नियमित तौर पर एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करती हूं।"

घर भी सुरक्षित नहीं

प्रदूषण की मार हवा के जरिए हमारे घरों के अंदर तक आती है। घर के अंदर हवा की गुणवत्ता पर कोई पुख्ता नीति नहीं है, जिस कारण इसके वास्तविक प्रभाव को मापना मुश्किल है। घर में सफाई उत्पाद, कार्बनिक यौगिक, धूल, सुगंध और तंबाकू का धुआं भी प्रदूषण पैदा करते हैं। दुनिया भर में हर दस में नौ व्यक्ति घर में वायु प्रदूषण का शिकार हो रहा है। इससे बच्चे भी अछूते नहीं हैं।

Kareena-kapoor talkes about air pollution 1 घरेलू सजावट में पौधों को अधिक से अधिक शामिल करें। © Shutterstock

घर के प्रदूषण से बचने के लिए कुछ सुझाव

- घरेलू सजावट में पौधों को अधिक से अधिक शामिल करें और अपने घर में होने वाले प्रदूषण पर निगाह रखें। मनी प्लांट जैसे पौधे ताजा हवा का अच्छा स्रोत हो सकते हैं।

- बच्चों को घर के अंदर सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो घर के अंदर धूम्रपान करने से बचें। सुनिश्चित करें कि जहरीली गैसों और पदार्थों को घर के अंदर सर्द-गर्म मौसम में न छोड़ा जाए।

- रिसाव को ठीक करके और गर्मी व ठंड के दौरान अंदरूनी कमियों को दुरुस्त करने तथा उचित रख-रखाव व मरम्मत से हवा की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सकती है।

- रेफ्रिजरेटर और ओवन जैसे उपकरण नियमित रख-रखाव के बिना हानिकारक गैसों को उत्सर्जित कर सकते हैं। सुनिश्चित करें कि आप नियमित अंतराल पर उनकी सर्विस करवाते हैं।

- नियमित रूप से डस्टिंग का अपना ही महत्व है। हर घर धूल और गंदगी को अंदर खींच सकता है जबकि आप नियमित रूप से अपने फर्श और सामान को साफ करते हैं, लेकिन घर के कई सारे कोने और फर्नीचर सेट के नीचे अक्सर सफाई नहीं हो पाती है।

- घर पर कीटनाशकों का उपयोग कम से कम करें। इसकी बजाय जैव-अनुकूल उत्पादों का उपयोग करें। वायु में घुले जहरीले रसायनों की संख्या सीमित करने से घर के अंदर प्रदूषण को कम किया जा सकता है।

इनपुट: (आइएएनएस)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source