... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: IANS | Updated : March 31, 2020 11:50 AM IST
Kanika kapoor covid-19 Case : कनिका का कोरोना का पांचवा टेस्ट भी पॉजीटिव, परिवार को हो रही चिंता
Kanika kapoor covid-19 Case : बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर कोरोनावायरस संक्रमण की जांच में लगातार पांचवी बार संक्रमित पाई गई हैं। हर 48 घंटे में कोरोना संक्रमित मरीजों के सैंपल टेस्ट किए जाते (Kanika kapoor covid-19 Case) हैं। कनिका वर्तमान में संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसजीपीजीआईएमएस) में भर्ती हैं।
संस्थान के निदेशक प्रोफेसर आर.के. धीमान ने कहा कि कोविड-19 के लिए पांचवीं बार जांच में पॉजिटिव पाए जाने के बाद भी गायिक की हालत स्थिर है और फिलहाल चिंता की कोई बात नहीं है।
बता दें कि कनिका कोरोनोवायरस (Kanika Kapoor) के परीक्षण के बाद 20 मार्च को अस्पताल में भर्ती हईं। वो 9 मार्च को लंदन से लौटी थीं। इसके बाद उन्होंने कानपुर और लखनऊ की यात्रा भी की और इस प्रवास के दौरान उन्हें खांसी और बुखार हुआ था।
कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव (Covid 19 Case Positive ) आने के बाद कनिका को मीडिया से खासी आलोचना झेलनी पड़ी थी, क्योंकि इस दौरान वो पार्टियों में हिस्सा लेती रहीं, लोगों से भी मिलती रहीं। हालांकि जो भी लोग उनके संपर्क में आए उनमें से कोई भी पॉजिटिव नहीं पाया गया।
कनिका वर्तमान में संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में भर्ती हैं। वहां भी उनको स्टार जैसा व्यवहार करने के कारण अस्पताल प्रशासन से आलोचना झेलनी पड़ी।
उनके परिवार के एक सदस्य ने नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा, “हम अब उनकी जांच रिपोर्ट को लेकर चिंतित हैं। ऐसा लगता है कि कनिका पर उपचार कारगर नहीं हो रहा है और लॉकडाउन के कारण हम उन्हें उन्नत उपचार के लिए एयरलिफट करके विदेश भी नहीं ले जा सकते। हम उसके ठीक होने के लिए केवल प्रार्थना कर सकते हैं।” हालांकि, वहीं अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा कि गायिका की हालत स्थिर है।