कोरोनावायरस पॉजिटिव पाई गईं गायिक कनिका के परिवार ने उनके मेडिकल रिपोर्ट पर उठाया सवाल

गायिका कनिका कपूर के परिवार के एक सदस्य ने कहा कि रिपोर्ट में कनिका की उम्र 28 बताई गई है, जबकि वह 41 की हैं। रिपोर्ट कहती है कि वह पुरुष हैं।

WrittenBy

Written By: IANS | Updated : March 22, 2020 9:55 PM IST

Kanika kapoor coronavirus : बॉलीवुड की पाश्र्व गायिका कनिका कपूर (Kanika kapoor) के परिवार वालों ने अब उन जांच के नतीजों पर सवाल उठाना शुरू कर दिया है, जिनमें उनके कोरोनावायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। मीडिया से बात करते हुए नाम न बताने की शर्त पर उनके परिवार के एक सदस्य ने कहा कि रिपोर्ट में कनिका की उम्र 28 बताई गई है, जबकि वह 41 की हैं। रिपोर्ट कहती है कि वह पुरुष हैं।

उनका परिवार यह भी जानना चाहता है कि कनिका के चिकित्सकीय जांच के (Kanika kapoor coronavirus test) नतीजे मीडिया में क्यों आई और इसके बाद यह सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ।

Coronavirus in India: रोजाना 10 हजार कोरोना के मरीजों की जांच कर सकता है भारत : आईसीएमआर

परिवार के इस सदस्य ने कहा, "कोरोनावायरस के अन्य मरीजों की पहचान छिपाई गई, लेकिन कनिका के साथ ऐसा नहीं हुआ। जनता द्वारा हमारी आलोचना की गई और हमें ट्रोल किया गया और सरकार इन सबके लिए जिम्मेदार है।"

उनके परिवार के इस सदस्य ने उस अस्पताल द्वारा जारी किए बयान पर भी सवाल उठाया, जहां कनिका को एडमिट किया गया था।

उन्होंने कहा, "अस्पताल कभी भी इस तरह के बयान जारी नहीं करता, जैसा कि इन्होंने किया है। ऐसा लगता है कि यह सबकुछ हमें नीचा दिखाने के लिए ही किया गया है।"

Coronavirus Latest Update : गायिका कनिका कपूर कोरोना पॉजिटिव, कहां सामान्य फ्लू, हल्के बुखार की तरह कर रही हूं महसूस

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source