सत्यार्थी ने कहा, पौष्टिक भोजन से बच्चों का बढ़ता है स्वाभिमान ! यूं दे बच्चों को बैलेंस डायट

बाल अधिकार के पैरोकार सत्यार्थी ने कहा, "बेहतर पोषण और आरोग्य पर व्यक्ति की खुशहाली और स्वतंत्रता निर्भर करती है।"

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : October 25, 2018 8:54 AM IST

नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी ने बुधवार को कहा कि संतुलित व पौष्टिक भोजन शारीरिक और मानसिक विकास के लिए जरूरी है, क्योंकि उससे किशोरावस्था में स्वाभिमान बढ़ता है। बाल अधिकार के पैरोकार सत्यार्थी ने कहा, "बेहतर पोषण और आरोग्य पर व्यक्ति की खुशहाली और स्वतंत्रता निर्भर करती है।"

त्वरित सेवा रेस्तरा श्रंखला सबवे द्वारा आयोजित सैंडविच डे के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में सत्यार्थी ने शाकाहारी प्रोटीन और ताजा सब्जियां, शहद मिश्रित ओट-ब्रेड मिलाकर कैलाश सैंडविच बनाई, जिसे पोदीना और पीली चटनी के जायके से लबरेज किया गया था।

सबवे रेस्तरां परोपकारी संगठनों के साथ मिलकर हर साल तीन नवंबर को दुनिया भर में ''वर्ल्ड सैंडविच डे'' मनाता है।

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 2018 : बच्चों को बनाना है मेंटली हेल्दी, तो डायट में शामिल करें ये पोषक तत्व

भारत में सबवे ने कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउंडेशन के साथ साझेदारी की है।

सबवे के दक्षिण एशिया कंट्री डायरेक्टर, रणजीत तलवार ने कहा, "वर्ल्ड सैंडविच डे'' मनाने के लिए अपने मेहमानों का उत्साह बढ़ाने के मकसद से सबवे भारत में अपने सभी रेस्तराओं में दो नवंबर से ''बाई वन गेट वन फ्री'' ऑफर शुरू करेगा।"

क्यों जरूरी है बच्चों के लिए संतुलित आहार

बच्चों के लिए संतुलित आहार बहुत जरूरी होता है। इतना ही नहीं बच्चों का विकास संतुलित आहार पर ही निर्भर करता है। बच्चों की सही परवरिश में उनके खाने-पीने का सही ख्याल रखना बेहद जरूरी अंग है। बच्‍चे अक्सर आनाकानी करते हैं और खाने-पीने में किसी की भी बात नहीं सुनते हैं। ऐसे में जरूरी है कि खाने में उनकी पसंद और पौष्टिकता का सही तालमेल बैठाया जाए।

बच्चों को संतुलित आहार देने के टिप्स

1 संतुलित आहार की आदत डालने के लिए जरूरी है कि आप प्रतिदिन अपने बच्चे को 5 अलग-अलग उसकी पसंद के पौष्टिक खाद्य पदार्थ दें।

2 बच्चें को खाने-पीने के लिए जिद ना करें बल्कि बच्चे को प्यार से समझाएं।

3 खाने को कलरफुल बनाने के लिए बच्चे के लिए सलाद, कच्चे फल और सब्जियां काट कर दें जिससे बच्चा शौक से उसे खाए।

4 बच्चे को बाहर खेलने की इजाजद दें जिससे उन्हें अधिक भूख लगेगी तो वह अधिक खाना खाएंगे।

5 बच्चे को पौष्टिक खाना खाने की आदत डालवाएं। जंकफूड से बच्चे को दूर रखें।

6 उनके खाने में विटामिन बी और आयरन युक्त आहार जैसे दाल, पालक, सोयाबीन, मछली, अनाज, अंडा शामिल करें। यह उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाए रखने में मदद करेगा।

इनपुट: (आइएएनएस)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source