चेहरे पर एक तरफ लकवे की समस्या (Facial paralysis) से जूझ रहे हैं Justin Bieber, जानें क्या है ये बीमारी

Justin Bieber partical face paralysis: मशहूर सिंगर जस्टिन बीबर फेशियल पैरालिसिस की समस्या से जूझ रहे हैं जो कि उन्हें रामसे हंट सिंड्रोम के कारण हुआ है और उनके चेहरे के एक तरफ लकवा मार दिया है।

WrittenBy

Written By: Pallavi Kumari | Published : June 11, 2022 10:40 AM IST

मशहूर सिंगर जस्टिन बीबर (Justin Bieber) हमेशा से ही अपने फेमस गानों के लिए दुनिया भर में पसंद किया जाते हैं। लेकिन हाल ही में एक खबर आई है जो कि उन्हें सुनने वाले लोगों को निराश कर सकती है। दरअसल, जस्टिन बीबरम की समस्या से जूझ रहे हैं जिसके बारे में उन्होंने हाल में अपने एक वीडियो में शेयर किया। बीबर ने इंस्टाग्राम स्टोरी में बताया कि वे अपने सभी म्यूजिकल टूर की डेट्स को आगे बढ़ा रहे हैं। फिर उन्होंने आगे लिखा कि मुझे “विश्वास नहीं हो रहा है कि मैं ऐसा कह रहा हूं, लेकिन मैंने आगे अपनी बेहतरी को देखते हुए ये कहा है। दरअसल, मेरी बीमारी और बिगड़ रही है।

बीबर को रामसे हंट सिंड्रोम के कारण हुई है रामसे हंट सिंड्रोम

जस्टिन इस वीडियो में अपने प्रशंसकों को बता रहें हैं कि उन्हें रामसे हंट सिंड्रोम(Ramsay Hunt syndrome) हुआ, जो एक तरह का वायरल इन्फेक्शन है। इसरे कारण वे आंख भी नहीं झपका पा रहे हैं। मुस्कुरा भी नहीं पा रहे हैं। साथ ही उनकी एक तरफ की नाक भी नहीं हिल रही है और चेहरे का पूरा हिस्सा काम नहीं कर रहा है। बीबर ने कहा मैं आपसे कहना चहाता हूं कि मेरे लिए फिलहाल स्टेज पर काम बहुत मुश्किल है। आगे डेट्स मैं आपके बाद में शेयर करूंगा।

क्या होती है फेशियल पैरालिसिस-What is Partial face paralysis

दरअसल, बीबर में जो बीमारी नजर आ रही है, वो फेशियल पैरालिसिसजो कि रामसे हंट सिंड्रोम (Ramsay Hunt syndrome) के कारण हुआ है। इसमें चेहरे पर एक तरफ का लकवा हो जाता है। साथ ही चेहरे के एक तरफ क् मांसपेशियां शिथिल हो जाती हैं और चेहरा एक तरफ लटका और टेढ़ा हुआ नजर आने लगता है। दरअसल, ये बीमारी मस्तिष्क की 7वीं नर्व जिसे फेशियल नर्व कहते हैं इसके कारण हो जाता है।

चेहरे पर लकवे के लक्षण-Symptoms of facial paralysis

-नाक और होठों का टेढ़ा नजर आना

-आंख पूरी तरह से बंद ना हो पाना और एक साइड से टेढ़ा दिखना

-चेहरे का एक तरफ लगना

-कान में हल्का दर्द होना

-खाना खाने में समस्या महसूस करना

-कई बार पानी पीते समय पीनी मुंह के एक तरफ चला जाना या फिर साइड से थूक या लार निकलने लगती है।

-शरीर में अचानन से ज्यादा कमजोरी महसूस करना

किन लोगों में इस बीमारी का खतरा ज्यादा है

कुछ बीमारियों में फेशियल पैरालिसिस (partical face paralysis) का खतरा ज्यादा होता है। जैसे कि गर्दन की चोट या फिर ब्रेन में चोट लगने पर। डायबिटीज की समस्या होने पर, परिवार में अगर बेल्सी पाल्सी की फैमिली हिस्ट्री हो तो, कान की सर्जरी के बाद, लंबे समय तक रहने वाले बैक्टीरियल इंफेक्शन के कारण, स्ट्रोक के कारण और रामसे हंट सिंड्रोम (Ramsay Hunt syndrome) के कारण।

इलाज क्या है?

डॉक्टर ऐसी स्थिति में कारणों को जान कर व्यक्ति का इलाज करते हैं। इसमें दवाइयां और फिजियोथेरेपीकी मदद ली जा सकती है। इसके अलावा अन्य चीजें लंबे इलाज और व्यक्ति के स्वास्थ्य स्थितियों पर निर्भर करती है। उम्मीद करते हैं कि जस्टिन इससे जल्दी उभर कर बाहर आएं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source