
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : April 25, 2024 5:07 PM IST
Bird flu outbreak in Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची में बीते बुधवार को बर्ड फ्लू फैलने की खबर सामने आई है। इस खबर के सामने आने के बाद झारखंड सरकार द्वारा अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि यह मामला एक सरकारी पोल्ट्री फार्म से आया है। इस बात की पुष्टि न्यू एजेंसी पीटीआई द्वारा की गई है। भोपाल स्थित सरकारी प्रयोगशाला में मुर्गियों के सैंपल की जांच के बाद यह मामला सामने आया है। इन सैंपल में एवियन इन्फ्लूएंजा एच5एन1 की पुष्टि हुई है। बता दें कि यह इंफ्लूएंजा वायरस पक्षियों में बीमारी का कारण बनता है। इस खबर के सामने आने के बाद से जिला प्रशासन द्वारा अलर्ट जारी कर दिया गया है।
एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि क्षेत्रीय पोल्ट्री फार्म, होटवार में 1,745 मुर्गियों सहित 2,196 पक्षियों को मार दिया गया। इसके साथ ही कुल 1697 अंडे भी नष्ट किए गए। अधिकारी का कहना है कि सैंपल में एच5एन1 की मौजूदगी की पुष्टि की गई है, जो एक प्रकार का एवियन इन्फ्लूएंजा ए वायरस है। यह वायरस जो पक्षियों में बीमारी का कारण बनता है।
खबर के सामने आने के बाद से संक्रमित क्षेत्र से लगभग एक किलोमीटर के दायरे में मुर्गियों और अंडों की खरीददारी और बिक्री पर रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही ट्रांसपोर्टिंग पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दिया गया है।
ध्यान रखें कि मुर्गियों और अंडों से यह वारयस मनुष्यों को भी प्रभावित करता है। इस वायरस से संक्रमित व्यक्तियों में सामान्य सर्दी जुकाम के साथ-साथ कई अन्य तरह के लक्षण देखे जा सकते हैं, जैसे-
Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।