झारखंड में युवक के पेट में दर्द होने पर डॉक्टर ने लिखा प्रेग्नेंसी टेस्ट, जानें पूरी हकीकत

झारखंड के एक डॉक्टर ने चतरा जिले के दो युवकों को पेट दर्द की शिकायत होने पर प्रेग्नेंसी टेस्ट कराने के लिए कहा। सरकारी अस्पताल के डॉक्टर मुकेश कुमार ने दोनों युवकों गोपाल गंझू और कामेश्वर जानू को प्रेग्नेंसी टेस्ट के अलावा एचआईवी और हीमोग्लोबिन टेस्ट कराने को भी कहा।

WrittenBy

Written By: IANS | Updated : October 14, 2019 5:15 PM IST

झारखंड के एक डॉक्टर ने चतरा जिले के दो युवकों को पेट दर्द की शिकायत होने पर प्रेग्नेंसी टेस्ट कराने के लिए कहा। सरकारी अस्पताल के डॉक्टर मुकेश कुमार ने दोनों युवकों गोपाल गंझू और कामेश्वर जानू को प्रेग्नेंसी टेस्ट के अलावा एचआईवी और हीमोग्लोबिन टेस्ट कराने को भी कहा।

इसके बाद दोनों युवकों ने डॉक्टर के खिलाफ चतरा जिले के सिविल सर्जन अरुण कुमार पासवान से शिकायत की है।

इस बारे में पासवान ने संवाददाताओं से कहा, "मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।"

कुमार ने हालांकि, इन आरोपों को झूठा बताया है।

कुछ ऐसा ही अजीबो-गरीब मामला जुलाई में सिहभूम जिले में भी देखने को मिला था, जब एक डॉक्टर ने पेट दर्द की शिकायत पर एक महिला को कॉन्डम का प्रयोग करने के लिए लिखा था।

जब महिला दवा लेने मेडिकल स्टोर गई तब उसे पता चला कि डॉक्टर ने जो दवा लिखी है वह कॉन्डम है।

क्या टेस्टिकुलर कैंसर का पता लगा सकती है प्रेग्नेंसी टेस्ट किट ?

आपकी प्रेगनेंसी को कंफर्म करेंगे ये 3 टेस्ट.

प्रेगनेंसी टेस्ट करने का ये है सही वक्त और तरीका.

अब डेटॉल बताएगा कि आप प्रेगनेंट हैं या नहीं, ये है पूरा प्रॉसेस.

क्या प्रेगनेंसी टेस्ट किट की एक्सपायरी डेट होती है.?

प्रेगनेंसी में ये 3 जूस और यह 1 सब्जी बहुत फायदेमंद हैं.

गर्भपात के लिए पुरुष होते हैं जिम्मेदार, जानें क्यों.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source