... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : September 20, 2018 10:07 AM IST
अगर आप पंजाब या चंडीगढ़ जा रहे हैं तो आपको या तो वैक्सीन लगे होने का सर्टिफिकेट दिखाना होगा
मुंबई से जयपुर की ओर जा रहे जेट एयरवेज के विमान में चालक की गलती से हवा का दबाव कम हो गया, इससे विमान में सवार कई यात्रियों की तबीयत बिगड़ गई। विमान में सवार तीस यात्रियों के नाक और कान से खून निकलने लगा और उन्हें सिर दर्द की शिकायत होने लगी। आनन-फानन में विमान को वापस मुंबई एयरपोर्ट में उतारा गया । सभी यात्रियों का मुंबई एयरपोर्ट में इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार जेट एयरवेज के विमान ने गुरुवार की सुबह मुंबई से जयपुर के लिए उड़ान भरी थी। बताया जाता है कि विमान का पायलट हवा का दबाव कम करने का वाला स्विच ऑन करना ही भूल गया. विमान जैसे ही हवा में पहुंचा, वैसे ही विमान में सवार यात्रियों को परेशानी होने लगी। पहले तो लोगों ने सिर दर्द होने की शिकायत की। कुछ ही देर में करीब 30 यात्रियों के नाक और कान से खून निकलने लगा। बताया जाता है कि जिस समय विमान ने उड़ान भरी थी उस वक्त विमान में 160 यात्री मौजूद थे। यात्रियों की तबीयत बिगड़ती देख विमान को वापस मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया। सभी यात्रियों का इलाज मुंबई एयरपोर्ट पर ही किया जा रहा है!
यह भी पढ़ें – किसी को भी हो सकती है ‘मॉर्निंग सिकनेस’, जानें इसके कारण
यात्रा के दौरान जरूर रखें ये सावधानियां
यह भी पढ़ें – एंटी स्ट्रेस है यह विटामिन, न होने दें इसकी कमी