Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Jasprit Bumrah Marriage: इंडियन क्रिकेट टीम के फास्ट बॉलर जसप्रीत बुमराह आज टीवी प्रेजेंटर संजना गणेशन के साथ शादी के बंधन में बंध गए। इन दोनों की शादी गोवा (Goa) में हुई जहां, पारम्परिक पंजाबी तरीके से दोनों के अनंत कारज की सेरेमनी हुई। ((Jasprit Bumrah Wedding) जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन (Sanjana Ganeshan) की शादी की पहली तस्वीरें इतनी खूबसूरत हैं कि इस प्यारे से कपल्स से नज़र हटाना मुश्किल है। (Jasprit Bumrah Marriage)
View this post on Instagram
बता दें कि कोरोना संक्रमण (Covid-19 Infection) को ध्यान में रखते हुए एक बहुत ही प्राइवेट सेरेमेनी में यह शादी हुई। इस फंक्शन में संजना गणेशन (Sanjana Ganeshan) और जसप्रीत बुमराह के परिवार और करीबी दोस्तों ने ही शिरकत ही। शादी के फंक्शन के बाद जसप्रीत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी की 2 तस्वीरें भी शेयर कीं। साथ ही अपने फैंस के लिए एक प्यारभरा कैप्शन लिखा। (Jasprit Bumrah Wedding Pictures)
View this post on Instagram
अपने कैप्शन में जसप्रीत बुमराह ने लिखा, 'प्यार, यदि आपको काबिल समझता है तो आपका भाग्य बदल ही देता है। प्यार की राह में हम आगे बढ़ रहे हैं और अब एक नये सफर की शुरुआत करने जा रहे हैं। आज का जिंदगी हमारी जिंदगी में सबसे अधिक खुशियां लानेवाला दिन है। हम दोनों अपनी शादी और खुशियों से जुड़े इस दिन के बारे में आप सबको बता रहे हैं।’ दूल्हे जसप्रीत की तरह ही दुल्हन संजना ने भी अपनी खुशियों में अपने फैंस को भी शामिल किया और यही मैसेज अपने अकाउंट पर भी लिखा।(Jasprit Bumrah Wife)
View this post on Instagram
गौरतलब है कि कुछ समय से इन दोनों के अफेयर की भनक लोगों को लग गयी थी। मीडिया जहां संजना और जसप्रीत को एकसाथ तस्वीरों में कैद करने के प्रयास कर रही थी। वहीं, सोशल मीडिया पर इन दोनों की रिलेशनशिप के बारे में खूब चर्चा हो रही थी। लेकिन, सबसे खास बात यही है कि इतने बज़ के बीच जसप्रीत और संजना दोनों ने ही अपनी रिलेशनशिप पर कभी भी खुलकर बात नहीं की। (Jasprit Bumrah Marriage in hindi)