... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : November 12, 2021 11:59 AM IST
जापान में फैला बर्ड फ्लू! करीब 1.50 लाख मुर्गियों को किया गया नष्ट
जापान में 2021 साल का पहला बर्ड फ्लू फैल गया है, जिसकी पुष्टि करते हुए कृषि मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि देश के उत्तर-पूर्व हिस्से के एक पोल्ट्री फार्म में हाइली पैथोजैनिक एवियन इन्फ्लूएंजा का एक मामला सामने आया है। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर एक बयान जारी कर कहा है कि अकिता प्रान्त के योकोटे शहर स्थित एक खेत में लगभग 143,000 अंडे देने वाली मुर्गियों को मारा जा रहा है। बयान के मुताबिक, इस स्थल के 10 किलोमीटर (6.2 मील) तक के इलाके को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित कर दिया गया है।
मंत्रालय ने ये भी कहा कि बर्ड फ्लू का मामला समाने आने के बाद सभी क्षेत्रों से चिकन मांस और अंडे के निर्यात को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। मंत्रायल के बयान के मुताबिक, जापान में मौजूदा स्थिति के तहत ये पाया गया है कि चिकन मांस या अंडे के सेवन से मनुष्यों में एवियन इन्फ्लूएंजा फैलने की कोई भी संभावना है।
हालांकि चीन में इस साल फैले बर्ड फ्लू से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या में वृद्धि ने महामारी वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ा दी है, खासकर एक ऐसे समय में जब दुनिया धीरे-धीरे COVID-19 महामारी से उबर रही है। बता दें कि चीन ने विश्व स्वास्थ्य संगठन को 2021 में एवियन इन्फ्लूएंजा के H5N6 उपप्रकार की चपेट में आने वाले 21 मानव संक्रमणों की सूचना दी है जबकि पिछले साल इनकी संख्या केवल पांच थी। चीन में बीते वर्ष छह लोगों की बर्ड फ्लू से मौत हुई थी और कई अन्य गंभीर रूप से बीमार थे।
यूरोप में भी हाल के दिनों में बर्ड फ्लू फैलने की सूचना मिली थी। पोलैंड में संक्रमण के कारण करीब 650,000 मुर्गियों को नष्ट किया गया था।
गौरतलब हो कि पिछली सर्दियों में जापान में अब तक का सबसे घातक बर्ड फ्लू फैला था, जिसमें 99 लाख के करीब मुर्गियों को मार दिया गया था और देश के एक तिहाई से अधिक प्रान्त प्रभावित हुए थे।
कृषि मंत्रालय के अनुसार, जापान में लगभग 18 करोड़ से ज्यादा अंडे देने वाली मुर्गिया हैं।