
Also Read
Japan flu outbreak 6000 people are hospitalized: कोरोना वायरस के बाद जापान में फ्लू से महामारी का खतरा देखा जा रहा है। जापान में इन दिनों फ्लू के कारण 6000 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं। आशंका जताई जा रही है कि फ्लू से संक्रमित मरीजों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए जापान सरकार ने देशव्यापी फ्लू महामारी (influenza outbreak) घोषित कर दी है। स्थानीय सरकार द्वारा जापान के कई शहरों में करीब 100 स्कूल, किंडरगार्टन और चाइल्ड केयर सेंटर को भी बंद करने का फैसला लिया गया है।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जापान में आमतौर पर फ्लू के मामले नवंबर और दिसंबर में आने शुरू होते हैं। लेकिन इस बार यह सितंबर के आखिरी सप्ताह से ही शुरू हो गया है। ओकिनावा, टोक्यो और कागोशिमा जैसे क्षेत्रों में फ्लू के मामले तेजी से बढ़े हैं। बेमौसम फ्लू के मामलों से अंदाजा लगाया जा रहा है कि फ्लू का वायरस भी तेजी से बदल रहा है। यही कारण है कि जापान में सरकार ने इसे महामारी घोषित कर दिया है।
जापान में फैल रहे फ्लू के लक्षण सामान्य फ्लू से मिलते-जुलते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।
ये लक्षण बच्चे, बुजुर्ग और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों में तेजी से उभरकर सामने आते हैं।
समय पर टीका लगवाएं: बदलते मौसम में होने वाले फ्लू से बचाव के लिए टीका सबसे ज्यादा जरूरी है। टीका लगवाने से फ्लू के लक्षण कम करने में मदद मिलती है। टीका संक्रमण दूसरे व्यक्ति में भी फैलने से बचाव करता है।
भीड़भाड़ वाले इलाके में मास्क पहनें: फ्लू और संक्रमित वायरस से खुद को सुरक्षित रखने के सबसे प्रभावी तरीकों में से एक है सार्वजनिक परिवहन और स्कूलों में मास्क पहनना।
अपने हाथ धोएं और बार-बार सैनिटाइज करें: फ्लू के प्रकोप से बचाव के लिए खाना खाने से पहले, मुंह पर हाथ लगाने के बाद हाथों को साबुन और पानी से अच्छी तरह से धोएं। अगर आपके आसपास साबुन और पानी मौजूद नहीं है, तो हाथों को सैनिटाइज करें।
जल्द से जल्द इलाज करवाएं: मौसम के कारण अगर आपको बुखार या कमजोरी महसूस हो रही है, तो घर पर ही रहें और डॉक्टर से जांच करवाएं। एंटीवायरल दवाएं फ्लू को शुरुआती तौर पर ही ठीक कर सकती हैं।