Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

फूड पॉइजनिंग की वजह से अस्पताल में भर्ती हुईं जान्हवी कपूर, जानें बारिश में क्यों बढ़ जाता है Food Poisoning का खतरा

Janhvi Kapoor Food Poisoning: जान्हवी कपूर को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें फूड पॉइजनिंग हुआ है।

फूड पॉइजनिंग की वजह से अस्पताल में भर्ती हुईं जान्हवी कपूर, जानें बारिश में क्यों बढ़ जाता है Food Poisoning का खतरा

Written by priya mishra |Published : July 19, 2024 10:24 AM IST

Janhvi Kapoor Food Poisoning: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि उनकी तबीयत फिलहाल ठीक नहीं है। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें फूड पॉइजनिंग के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक्ट्रेस को बुधवार को कमजोरी और बेचैनी महसूस हो रही थी, जिसकी वजह से वे घर पर ही आराम कर रही थीं। लेकिन इसके बाद भी उनकी सेहत में सुधार नहीं हुआ, जिसके बाद गुरुवार को उन्हें अस्पताल ले जाया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जान्हवी की तबीयत खराब होने की जानकारी उनके पिता बोनी कपूर ने दी है। बोनी कपूर ने बताया कि जान्हवी को 1-2 दिन के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा सकता है।

क्या होती है फूड पॉइजनिंग? (What Is Food Poisoning In Hindi)

फूड पॉइजनिंग एक ऐसी स्थिति है, जिसमें दूषित भोजन या पानी के जरिए विषैले तत्व आपके शरीर में प्रवेश करते हैं। कच्ची सब्जियां, अधपका मांस, गलत तरीके से पकाया गया भोजन, बासी भोजन और स्ट्रीट फूड आदि का सेवन फूड पॉइजनिंग का कारण बन सकता है। खासतौर पर, बारिश के मौसम में यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस मौसम में भोजन में हानिकारक बैक्टीरिया बहुत जल्दी पनपते हैं और तेजी से बढ़ते हैं, जो पेट में जाकर हमें बीमार बनाते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

फूड पॉइजनिंग के लक्षण (Symptoms Of Food Poisoning In Hindi)

  • पेट में दर्द
  • पेट में मरोड़
  • दस्त
  • उल्टी और मतली
  • भूख न लगना
  • कमजोरी
  • लगातार सिरदर्द
  • बुखार और ठंड लगना
  • मल से खून आना

फूड प्वाइजनिंग से कैसे बचें? (How To Prevent Food Poisoning In Hindi)

  • कोशिश करें कि हमेशा साफ पानी पिएं। पानी को उबालकर और छानकर पिएं।
  • साफ-सफाई का ध्यान रखें।
  • खाना बनाते समय चॉपिंग बोर्ड, चाकू आदि को अच्छी तरह साफ करें।
  • खाना बनाने और खाने से पहले अपने हाथों को साबुन से अच्छी तरह धोएं।
  • कच्ची सब्जियों और फलों को नमक वाले पानी में धोकर इस्तेमाल करें।
  • खाने को हमेशा ढककर रखें।
  • बाहर का खाना खाने से परहेज करें।
  • पके हुए खाने को देर तक फ्रिज में न रखें।