... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Janata curfew : क्या कोरोना वायरस से लड़ने में काम आ सकता है जनता कर्फ्यू?
Janata curfew: देश में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। इसे लेकर हर कोई चिंतित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार यानि 19 मार्च को राष्ट्र की पूरी जनता को संबोधित किया। इस संबोधन में मोदी ने लोगों को कोरोना वा़यरस से डरने के लिए नहीं बल्कि लड़ने के लिए कहा। इसके साथ ही 22 मार्च को जनता कर्फ्यू (Janata curfew) का ऐलान किया।
उन्होंने अपने भाषण में कहा कि देश में कोरोनो वायरस महामारी को फैलने से रोकने के लिए रविवार के दिन सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक जनता कर्फ्यू रहेगा। उन्होंने कहा जनता कर्फ्यू (Janata curfew) हमें सेल्फ आइसोलेशन की प्रक्रिया से अवगत कराएगा। उन्होंने कहा यह कर्फ्यू जनता को खुद के लिए, खुद के द्वारा और खुद का कर्फ्यू (Janata curfew) लगाना बताया।
इस कर्फ्यू का उद्देश्य संक्रमित व्यक्ति के किसी दूसरे व्यक्ति के संपर्क में आने से रोकना है। उदाहरण के तौर पर अगर समझा जाए तो मान लें कि चार व्यक्ति- A, B, C हैं।
माना कि A संक्रमित व्यक्ति है। इस दौरान आइसोलेशन का नियम तोड़ते हुए कहीं बाहर B मििलने जाता है। इसकी बीच रास्ते में उसे C मिलता है। यहां C वह अनजान व्यक्ति है, जो रास्ते में किसी भी रूप में मिल सकता है, ये ऑटो रिक्शा वाले, रेलवे स्टेशन पर व्यक्ति, मॉल या किसी अन्य पब्लिक प्लेस वाले व्यक्ति हो सकते हैं।
इन सभी से होते हुए A, B के पास जाता है। B को डॉक्टर्स आसानी से ढूंढ सकते हैं। क्योंकि A को पता होता है कि वे B के पास गया था और वे संक्रमित हो सकता है। लेकिन ऐसे केस में C को ढूंढना काफी मुश्किल हो जाता है और वे काफी तेजी से संक्रमण फैला सकता है, क्योंकि C को खुद भी मालूम नहीं होता है कि वे संक्रमित है। इस तरह से संक्रमण तेजी से फैल सकता है।
जनता कर्फ्यू के जरिए जब तीनों घर में बंद रहेंगे, तो इससे संक्रमित व्यक्ति को ढूंढना आसान हो जाएगा। इन संक्रमित लोगों को ढूंढ कर अलग-थलग करके लोगों को कोरोना वायरस से सुरक्षित रखने में मदद ंमिल सकती है।
इसके साथ ही पीएम मोदी ने शाम पांच बजे लोगों के घरों के पास जाकर दरवाजों और खिड़कियों के पास घंटी बजाने और ताली बजाने को कहा है। इससे वैज्ञानिक तथ्य ये है कि कंपन्न से बैक्टीरिया और जीवाणु ज्यादा समय तक वातावरण में नहीं रह सकते हैं। इससे जीवाणुओं को खत्म करने में मदद मदद मिल सकती है।