जबरदस्‍त कॉम्‍बीनेशन है गुड़ और मूंगफली, बच्‍चों से लेकर बड़ों तक को होता है फायदा

मौसम में हल्‍की ठंडक के साथ कुछ लजीज चीजों की भी आमद महसूस हो रही है। इन्‍हीं लजीज सेहतमंद चीजों में शामिल है गुड और मूंगफली। खाने में स्‍वादिष्‍ट ये दोनों ही चीजें सेहत के लिए भी हैं बहुत फायदेमंद।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : November 2, 2018 4:16 PM IST

इन दिनों उत्‍तर भारत के ज्‍यादातर इलाकों में मौसम में हल्‍की ठंडक महसूस होने लगी है। इसी ठंडक के साथ कुछ लजीज चीजों की भी आमद महसूस हो रही है। इन्‍हीं लजीज सेहतमंद चीजों में शामिल है गुड और मूंगफली। खाने में स्‍वादिष्‍ट ये दोनों ही चीजें सेहत के लिए भी हैं बहुत फायदेमंद। यह भी पढ़ें - मुट्ठी भर ब्राजील नट देगा सेहत के अनेक लाभ

दोनों हैं पुष्टिवर्धक

हांलाकि मूंगफली और गुड़ दोनों ही पौष्टिकता का खजाना हैं। इन दोनों में ही ढेर सारे पौष्टिक तत्‍व शामिल होते हैं। पर जब इन्‍हें एक साथ खाया जाता है कि तो इनकी पौष्टिकता और बढ़ जाती है। मूंगफली फली परिवार से आता है, लेकिन लोग इसे नट्स से जोड़कर देखते हैं। मूंगफली फोलिक एसिड, उच्च गुणवत्ता वाले प्रोटीन और आइसोफ्लावोन प्रदान करता हैं। मूंगफली कार्डियक हेल्थ और एनीमिया को रोकने के लिए अद्भुत हैं। यह भी पढ़ेें – वेगन डायट भी बढ़ा सकती है वजन, जानें कैसे ?

क्‍या कहता है शोध

मोनोएनसैचुरेटिड फैट से भरपूर मूंगफली पर हुए ख़ास अध्ययन से पता लगा है कि यह एक छोटी-सी फली स्वस्थ दिल के लिए बहुत सहयोगी है। इसके अलावा, इसमें विटामिन ई, फोलेट और मैग्नीज भी पाया जाता है। यदि आप अपना इम्यून सिस्टम मजबूत करना चाहते हैं, तो आप इसका सेवन कर सकते हैं क्योंकि यह एंटी-ऑक्सीडेंट का भी बहुत ही अच्छा स्रोत है। कई लोग मूंगफली और गुड़ एक साथ खाना पसंद करते हैं। तो आइए जानें इन दोनों को साथ खाने के फायदे -

कभी पी है हल्दी वाली चाय? सेहत को देती है ये लाभ

गुड़ और मूंगफली खाने के फायदे

पीरियड्स के दौरान मूंगफली के साथ गुड़ खाने के बाद दर्द से आराम मिलता है।

गर्भवती महिला के लिए मूंगफली और गुड़ काफी फायदेमंद है, क्योंकि इसे खाने से शरीर में खून का संचार सही बना रहता है।

मूंगफली और गुड़ खाने से बॉडी के टॉक्सिंस दूर होते हैं, जिससे रंग गोरा होता है।

मूंगफली और गुड़ में मौजूद फाइबर्स पेट की प्रॉबलम जैसे एसिडिटी या कब्ज से हमें दूर रखते हैं।

इनमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स फर्टिलिटी की समस्या से बचाते हैं।

मूंगफली और गुड़ में प्रोटीन और कैल्शियम की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जिससे दांत और हड्डियां मजबूत होती हैं।

मूंगफली और गुड़ खाने से बालों की चमक बढ़ती है। तो फि‍र देर किस बात की, इस मौसम का लुत्‍फ लेना है तो आप भी खा सकते हैं गुड़ और मूंगफली साथ-साथ।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.