
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : April 7, 2025 12:44 PM IST
बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज की मम्मी किम फर्नांडीज का हार्ट स्ट्रोक की वजह से हो गया। मिली जानकारी के अनुसार किम को 24 मार्च को मुंबई के बांद्रा स्थित लीलावती अस्पताल और रिसर्च सेंटर में हार्ट अटैक आने के बाद भर्ती कराया गया था। वे लम्बे समय से आईसीयू में थीं। वे बीत 13 दिनों से डॉक्टरों की देखरेख में थीं और संघर्ष कर रहीं थीं। 6 अप्रैल 2025 को किम फर्नाडीज ने आखिरी सांस लीं। किम फर्नांडीज की मृत्यु के बाद जैकलीन और उनके पिता एलरॉय फर्नांडीज अन्य करीबी रिश्तेदारों के साथ लीलावती अस्पताल पहुंचे। किम के अंतिम संस्कार आज ही किए जाएंगे। किम मनामा में रहतीं थीं और इलाज के लिए मुंबई आयीं थीं। साल 2022 में उनकी तबियत खराब हो गयी थी तब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
स्ट्रोक दुनियाभर में लोगों में असमय में मृत्यु और डिसेबिलिटी का एक प्रमुख कारण है। स्ट्रोक ब्रेन से जुड़ी एक स्थिति है जिसमें पीड़ित व्यक्ति के ब्रेन में रक्त का प्रवाह रूक जाता है। इसे इस्केमिक स्ट्रोक (Ischemic Stroke) कहा जाता है। दूसरी स्थिति में दिमाग की नसें फट जाती हैं जिसे ब्रेन ब्लीडिंग (Brain bleeding) भी कहा जाता है। आमतौर पर बुजर्गों में स्ट्रोक का खतरा अधिक देखा जाता था लेकिन अब यह हर उम्र के लोगों को प्रभावित कर रहा है।
ग्लोबल बर्डन ऑफ डिजीज, इंजरीज एंड रिस्क फैक्टर्स स्टडी (GBD) के शोधकर्ताओं के अनुसार, वायु प्रदूषण, स्मोकिंग, खराब लाइफस्टाइल के अलावा स्ट्रोक के अन्य कई कारण भी हैं, जिनमें से अधिकांश कारण लाइफस्टाइल और मेटाबॉलिज्म से जुड़ी गलतियां भी हैं। जैसे-
इस साल गर्मियों का मौसम जल्द शुरु हो गया और देश के कई हिस्सों में तेज गर्मी और हाई टेम्परेचर की स्थिति देखी जा रही है। ऐसे में हीटवेव और गर्मी के कारण लोगों में बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है। ब्रेन स्ट्रोक का एक बड़ा कारण गर्मी भी है और इस समय जब देश में अधिकांश जगहों पर 37-40 डिग्री तक गर्मी है ऐसे में ब्रेन स्ट्रोक का रिस्क भी बढ़ जाता है। पिछले कुछ वर्षों में ब्रेन स्ट्रोक के मामलों में बढ़ोतरी देखी गयी है। ऐसे में डॉक्टरों द्वारा भी ब्रेन स्ट्रोक से बचाव के लिए जरूरी उपाय अपनाने की सलाह दी जाती है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।