... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : August 29, 2018 6:59 PM IST
जैकलीन फर्नांडिस। चित्रस्रोत- फाइल फोटो
डाबर इंडिया लि. ने बुधवार को बॉलीवुड दीवा जैकलीन फर्नांडिस को अपने हेल्थ सप्लीमेंट ब्रांड डाबर हनी ब्रांड का नया ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा की। जैकलीन कंपनी के नए अभियान 'स्टे फिट, फील यंग' में नजर आएंगी, जिसे जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। कंपनी के डिप्टी जनरल मैनेजर-मार्केटिंग प्रशांत अग्रवाल ने कहा, "हम जैकलीन को डाबर हनी का नया चेहरा बनाने को लेकर उत्साहित हैं। वर्तमान में सभी भारतीयों के लिए जीवनशैली और खान-पान की आदतों में सुधार के जरिए हेल्थ और फिटनेस उनकी जिंदगी जीने का तरीका बन गया है।"
उन्होंने कहा, "बीते कुछ दशकों से डाबर हनी फिटनेस का पक्षधर रहा है और हमेशा ही ग्राहक को अपने फिटनेस आहार में डाबर हनी शामिल करने के लिए प्रोत्साहित किया है। फिर चाहे वह रोजाना सुबह गरम पानी में डाबर हनी पीना हो या फिर खाने और ब्रेकफास्ट की चीजों में या फिर शक्कर के विकल्प रूप में इस्तेमाल हो।"
ब्रांड से जुड़ने पर बात करते हुए जैकलीन ने कहा, "जब डाबर ने मुझे जब इसके लिए संपर्क किया तो मुझे लगा कि इस बारे में मुझे भारतीय ग्राहकों से जरूर संवाद करना अच्छा लगेगा। मैं ''स्टे फिट, फील यंग'' के ब्रांड प्रस्ताव से तुरंत जुड़ गई। फिटनेस में नियमित व्यायाम, पौष्टिक आहार और पर्याप्त नींद शामिल है लेकिन फिटनेस की शुरुआत रोजाना सुबह गर्म पानी में डाबर हनी लेने की आसान दिनचर्या से होती है। मैं डाबर हनी से जुड़कर बेहद खुश हूं।"
जैकलीन के साथ बनाए गए नए अभियान 'बहाने छोड़ो और अपना वर्कआउट शुरू करो और डाबर हनी के साथ फिट और स्वस्थ रहो' जल्द ही लॉन्च किया जाएगा।
स्रोत:IANS Hindi.