• हिंदी

महिलाओं के लिए मेथी क्यों है उपयोगी

महिलाओं के लिए मेथी क्यों है उपयोगी

Written by Mousumi Dutta |Published : August 22, 2014 1:45 PM IST

benefits of methi for women

वैसे तो मेथी का स्वाद थोड़ासा कड़वा होता है मगर यह एक बहुउपयोगी पदार्थ है। पौष्टिकता से भरपूर होने के कारण भारतीय रसोईघरों में मसाले के रूप में इसका इस्तेमाल दाल, पराठा या करी में स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है। इसमें मिनरल, फाइबर, आयरन, प्रोटीन, विटामिन सी और बी, पोटाशियम आदि होते हैं। इसमें स्टेरॉइड और डाओस्जेनिन (जो एस्ट्रोजन हॉर्मोन की तरह काम करता है) यौगिक होने के कारण महिलाओं के लिए लाभदायक सिद्ध होता है।

मेथी हर उम्र के महिलाओं के लिए फ़ायदेमंद होता है। मेथी के कुछ गुण इस प्रकार है:

Also Read

More News

  1. इसमें जो यौगिक या कम्पाउन्ड होते हैं वह एस्ट्रोजन हॉर्मोन की तरह काम करते हैं जिससे मासिक धर्म चक्र के दौरान पेट में दर्द और बेचैनी से राहत मिलती है।
  2. मेनोपोज़ या रजोनिवृत्ति के समय जो तनाव, चिड़चिड़ापन, अनिद्रा, मनोःस्थिति में बदलाव आदि जैसी समस्याएं होती हैं उनके लक्षणों से भी राहत दिलाने में मदद करता है।
  3. मेथी खाने से प्रसव या डिलिवरी के समय गर्भाशय का संकुचन बढ़ता है, जिससे लेवर  के समय जो  दर्द होता है वह कुछ हद तक कम होता है, और बच्चे के जन्म में आसानी होती है। लेकिन ध्यान देने की बात यह है कि गर्भावस्था के दौरान अधिक मात्रा में मेथी न खायें इससे गर्भपात का खतरा होता है। 
  4. यह आयरन का सबसे अच्छा स्रोत होता है। इसलिए गर्भावस्था, स्तनपान, किशोरावस्था के समय यदि आयरन की कमी की समस्या है तो मेथी खाने की सलाह दी जाती है।
  5. मेथी दूध पिलाने वाली महिला के लिए दूध का उत्पादन बढ़ाने में मदद करता है।
  6. मेथी शरीर के हॉर्मोन के संतुलन को बनाये रखने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है।

ध्यान देने की बात यह है कि विटामिन सी वाले खाद्द जैसे टमाटर के साथ मेथी पकाने की कोशिश करें इससे शरीर आयरन को सोखने में मदद करता है। 

चित्र स्रोत: Getty Images

इस विषय से संबंधित और आर्टिकल्स:

हि्न्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए और वाद-विवाद में भाग लेने के लिए हमारा फॉरम विज़ट कीजिए।