हार्ट हेल्‍थ के लिए फायदेमंद है कुत्‍ता पालना : शोध

अगर आपको भी कुत्ता पालने का  शौक है तो वैज्ञानिकों ने भी पुष्टि कर दी है कि आपका यह शौक आपकी सेहत के लिए है बहुत ही फायदेमंद।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Updated : October 9, 2019 8:26 PM IST

‘डॉग्‍स आर बेस्‍ट बडीज’ अगर आपके साथ भी ऐसा है तो आपको जानना चाहिए कि आपकी डॉगी आपको बिना बताए ही कितना फायदा (Benefits of having a Dog) पहुंचाता है। एक शोध में यह बात सामने आई है कि कुत्‍ता पालना सिर्फ आपके शौक के लिए नहीं, बल्कि आपकी हेल्‍थ के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इससे आप ज्‍यादा लंबा जीवन जीते हैं और कई तरह की हृदय संबंधी बीमारियों से दूर रहते हैं।

ये है महत्‍वपूर्ण शोध

पेट्स को लेकर अब तक कई शोध हुए हैं। अमेरिका में हुए इस ताजा शोध में सामने आया है कि डॉग पालने से न केवल आपका मूड अच्‍छा रहता है, बल्कि आपको का‍र्डियोवस्‍कुलर किस्‍म की बीमारियां भी नहीं होती। यह शोध वर्ष 2001 से 2011 के दौरान 40 से 85 वर्ष के उन लोगों पर किया गया जिन्‍हें हृदय संबंधी समस्‍याएं थीं। इसमें यह सामने आया कि जिन लोगों के पास अपना पालतू कुत्‍ता था वे इन बीमारियों से जल्‍दी उबर पाए।

ये हैं कुत्‍ता पालने के फायदे (Benefits of having a Dog)

डायबिटीज में भी रहते हैं सेहतमंद

इस समय दुनिया में सबसे ज्‍यादा बढ़ने वाली बीमारियों में डायबिटीज का नंबर आगे है। पर अगर आपके पास कुत्‍ता है तो आप डायबिटीज में भी सेहतमंद जीवन जी सकते हैं। डॉग पालने से आप उसके साथ एक्टिव लाइफ जीते हैं, जिससे डायबिटीज के गंभीर होने का जोखिम कम हो जाता है।

हेल्‍दी रहता है हार्ट  

आपकी डॉगी आपको खूब प्‍यार देता है। बिना बोले ही वह आपसे अपनी डिमांड भी पूरी करवा लेता है।  उसके साथ आप खूब दौड़ते भागते हैं। वह दिन भर उछल कूद मचाए रखता है। जिससे आपका हार्ट उन लोगों के मुकाबले ज्‍यादा हेल्‍दी होता है, जिनके घर में डॉग या कोई और पेट नहीं है। डॉग्‍स के साथ टाइम स्‍पेंड करने से आपका हार्ट हेल्‍दी रहता है और आप ज्‍यादा स्‍वस्‍थ जीवन जीते हैं।

चिंता और तनाव की छुट्टी

शोध के बाद शोधकर्ताओं ने यह निष्‍कर्ष भी दिया कि प्रोफेशनल स्‍ट्रेस की छुट्टी करने में डॉग्‍स से बेहतर कोई नहीं है। काम के दौरान आपको तरह-तरह के तनाव होते हैं और एक खास तरह का असुरक्षा भाव घेरने लगता है। पर आप कितना भी थककर घर आएं अगर बस 15 मिनट अपने पालतू डॉगी के साथ खेलते हैं तो आपका सारा तनाव और चिंता रफूचक्‍कर हो जाती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source