... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 8, 2019 2:37 PM IST
Image credits by: सर्वे में इस बात का खुलासा हुआ कि जो लोग केवल एक मंजिल सीढियां चढ़कर अपने घर या ऑफिस जाते हैं, वह उनके आधे किलोमीटर ट्रेडमील पर चलने के बराबर हो जाता है। ©Shutterstock.
आजकल ज्यादातर लोग जिम में पसीना बहाकर अपना वजन कम करते हैं तो कुछ लोग फिट रहने की कोशिश करते हैं। लेकिन एक सर्वे में इस बात का खुलासा हुआ है कि रोजाना 1 घंटे जिम में पसीना बहाने से बेहतर है कि आप 15 मिनट सीढ़ियां चढ़ लें। सर्वे में इस बात का खुलासा हुआ कि जो लोग केवल एक मंजिल सीढियां चढ़कर अपने घर या ऑफिस जाते हैं, वह उनके आधे किलोमीटर ट्रेडमील पर चलने के बराबर हो जाता है।
यह भी पढ़ें - सर्दियों में कहीं आप भी तो नहीं करते ये पांच गलतियां ?
सीढ़ियां चढ़ने के होते हैं इतने फायदे
सीढियां चढ़ना हार्ट और लंग्स के लिए जिम से ज्यादा फायदेमंद हैं। अगर आप रोजाना सीढ़ियां चढ़ते हैं तो आपकी थाई तो शेप में रहती है साथ ही मसल्स भी फ्लेक्सेबिल हो जाती हैं। पूरी बॉडी की फिटनेस के लिए भी सीढ़ियां चढ़ना बेहद फायदेमंद है। इसके बाद आप जोड़ों की प्रॉब्लम जैसी चीजों से बचे रहेंगे।
यह भी पढ़ें – कंप्यूटर भी हो सकता है गर्दन में दर्द का कारण, इस तरह करें बचाव
ये हार्मोन करता है मदद
सीढ़ियां चढ़ने से एड्रेनलिन हॉर्मोन एक्टिव हो जाता है। यह हॉर्मोन हार्ट की मसल्स तक ब्लड सर्कुलेशन बनाए रखने और हार्ट बीट नॉर्मल रखने के लिए बहुत जरूरी है। ऊपर चढ़ने के दौरान जब बॉडी का 70-85 डिग्री का एंगल बनता है, तो यह पॉश्चर लोअर बॉडी के लिए और 135 डिग्री का एंगल अपर बॉडी के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
यह भी पढ़ें – 2019 में रहना है हेल्दी और खुश तो इन तीन बातों को कभी न भूलें
फैट होता है बर्न
सीढ़ियां चढ़ने से मसल्स में फैट इकट्ठा नहीं हो पाता और शरीर शेप में रहता है। यह टेंशन कम करने के साथ व्यक्ति को फोकस करने में भी मदद करता है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.