... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Published : January 30, 2019 12:56 PM IST
एक साल के अंदर कैंसर ठीक करने वाली दवा का दावा। ©Shutterstock.
कैंसर एक ऐसी बीमारी जिसके होने के बाद जीवन खत्म माना जाता है। एक तरह से विश्वभर में अभी तक तो कैंसर एक तरह से लाइलाज बीमारी के तौर पर बना हुआ है। कई तरह की सर्जरी और कीमोथैरेपी की मदद से कैंसर का इलाज किया जाता है लेकिन पूरी तरह से ठीक होने वाला प्रतिशत बहुत कम ही है।
कैंसर को लेकर दुनियाभर में शोध होते ही रहते हैं हाल ही में एक शोध इजराइल के वैज्ञानिकों ने किया और उनका दावा है कि वो कैंसर को ठीक करने वाली ऐसी दवा बना सकते हैं जो कैंसर को एक साल के अंदर ठीक कर सकती है।
पुरुषों के इस कैंसर के बारे में कितना जानते हैं आप ?
शोध में यह दावा किया गया है कि बायोटेक्नोलॉजी की मदद से पेप्टाइड्स की मदद से कैंसर से निपटने वाली दवा बनायी गयी है। पेप्टाइड्स को अमीनो एसिड के यौगिक के रूप में जाना जाता है।
शोध में बनायी गयी दवा का उपयोग अभी तक किसी इंसान पर नहीं किया गया है। शोध के दौरान इन दवा का उपयोग चूहों पर किया गया था। इस दावे को अन्य वैज्ञानिकों ने आलोचना की है।
लंग कैंसर के खतरे को करना है कम तो डायट में शामिल करें ये 4 हर्ब्स।
इसके पूर्व भी इजराइल के वैज्ञानिकों ने एड्स का इलाज खोजने का दावा किया था जो अभी तक कुछ खास आगे नहीं बढ़ सका है। इजराइल के वैज्ञानिकों ने तब लाइलाज कहे जाने वाले "एड्स" का इलाज खोज निकालने का दावा किया था।
नोबल 2018ः नई कैंसर थैरेपी खोजने वाले दो प्रोफेसर को मिला मेडिसिन का नोबल पुरस्कार।
एक मेडिकल जर्नल की खबर के मुताबिक वैज्ञानिकों ने दावा करते हुए कहा था कि एक ऎसा उपाय ढूंढ निकाला है, जो एचआईवी संक्रमित कोशिकाओं को नष्ट करने में सक्षम है। इजराइल के वैज्ञानिक इस इलाज का पेटेंट कराने की कोशिश भी की थी।