... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : September 25, 2018 6:00 AM IST
50% कंपनियां नहीं देती कर्मचारियों की सेहत पर ध्यान! © Shutterstock
प्रोफिट बढ़ाने और टारगेट अचीव करने के लिए कॉरपोरेट कंपनियां नित नए आइडियाज पर काम करती रहती हैं, पर इन टारगेट तक पहुंचाने वाले कर्मचारियों की सेहत की ओर उनका कोई ध्यान नहीं है। यही वजह है कि इनमें काम करने वाले ज्यादातर कर्मचारी गंभीर रोगों की गिरफ्त में आ जाते हैं। साल की शुरुआत में हुए एक सर्वे में यह सामने आया है कि पचास फीसदी से ज्यादा कॉरपोरेट कंपनियां अपने कर्मचारियों की सेहत पर कोई ध्यान नहीं देती हैं। अगर आप की कंपनी भी आपकी सेहत के प्रति इतनी ही लापरवाह हे, तो आप खुद संभालें अपनी सेहत।
क्या कहता है सर्वे
एफएमसीजी, मीडिया, सूचना प्रौद्योगिकी/सूचना प्रौद्योगिकी पर आधारित सेवाओं और रीयल एस्टेट समेत अन्य क्षेत्रों की कंपनियों में किए गये सर्वे में कहा गया है कि करीब 52 प्रतिशत कर्मचारियों ने खुलासा किया है कि उनकी कंपनी इस तरह की कोई योजना नहीं चलाती है, जबकि शेष बचे कर्मचारियों में से 62 प्रतिशत का कहना है कि वर्तमान में उनकी कंपनी द्वारा चलाई जा रही योजना में सुधार की जरुरत है। 'संस्थान और अर्थव्यवस्था के लिए स्वास्थ्य संबंधी योजना के लाभ' पर एसोचैम द्वारा पेश किए दस्तावेज के मुताबिक इस तरह की योजनाएं कर्मचारियों की जटिल और जीवनशैली से संबंधित बीमारियों में सुधार कर सकती हैं।
यह भी पढ़ेें –जल्द ही दिल्ली पर हो सकता है प्रदूषण का घातक हमला
रिपोर्ट में कहा गया है कि योजना पर एक रुपये खर्च करने पर नियोक्ता को अनुपस्थिति लागत में कमी आने पर 132.33 रुपये की बचत होती है और स्वास्थ्य सेवा खर्च में 6.62 रुपये की कमी होती है। सूचना प्रौद्योगिकी/सूचना प्रौद्योगिकी पर आधारित सेवाओं के कर्मचारियों समेत 93 प्रतिशत लोगों का मानना है कि कंपनी को स्वास्थ्य संबंधी योजना को प्रायोजित करना चाहिए क्योंकि यह कर्मचारियों को इस दिशा में प्रेरित करने का एक कारक होगा।
यह भी पढ़ें -वैज्ञानिक है जप की शक्ति, इस तरह पाएं मानसिक अवसाद से मुक्ति
खुद संभालें अपनी सेहत
अगर आप भी इसी तरह की किसी कंपनी में काम करते हैं तो जरूरी है कि आपको अपनी सेहत पर औरों की तुलना में अधिक ध्यान होगा। इसके लिए जरूरी है कि आप नियमित दिनचर्या और संतुलित आहार पर ध्यान दें। साथ ही व्यायाम को अपने डेली रूटीन का हिस्सा बनाएं। सप्ताह में कम से कम पांच घंटे का व्यायाम स्वस्थ बने रहने के लिए बहुत जरूरी है।