Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
14 वर्षीय मनप्रीत सिंह ब्लू ह्वेल ऑनलाइन गेम खेलते हुए 7 मंजिला बील्डिंग से कूद गई। क्योंकि उसको इस खेल का चैलेंज पूरा करना था। भारत में इस गेम को लेकर घटी ये पहली घटना है। असल में ये गेम सबसे ज्यादा युवा और किशोर वर्ग को अपने गिरफ्त में ले रहा है। इस गेम में खिलाड़ी को 50 चैलेंज पूरा करना पड़ता है। ये गेम धीरे-धीरे भयावह रूप धारण करने लगा है और पूरी दुनिया के बच्चे इसके कब्जे में आने लगे है।
इस गेम को खेलने के लिए बच्चे को सबसे पहले अपने मोबाइल फोन या टैबलेट पर इसको डाउनलोड करना पड़ता है। एक बार डाउनलोड हो जाने के बाद ये गेम पूरे गैजेट को हैक कर लेता है। फोन पर जो भी डेटा स्टोर रहता है उसको एक्सेस कर लेता है और सबसे बड़ी बात है कि उसको आप डिलिट भी नहीं कर पायेंगे। इसको खेलने के लिए प्लेयर का एक सेट होता है जिनको गेम के चैलेंज का सेट 50 के पिरियड में खेलना होता है। प्लेयर को हर चैलेंज को पूरा करना पड़ता है और गेम एडमिन को देखने और एप्रूव करने के लिए प्लेयर को एक पिक्चर अपलोड करना पड़ता है। इस चैलेंज को पूरा करने के लिए अकेले होरोर मूवी देखना पड़ता है और शरीर पर ह्वेल का आकार काटकर बनाना पड़ता है। एक बार जब प्लेयर पूरा चैलेंज खत्म करता है तब चैलेंज के आखिर में उसको सुसाइड या आत्महत्या करना पड़ता है।
इस भयावह गेम को लेकर बहुत सारे पैरेंट्स के वाट्सअप मैसेज और न्यूज़ रिपोर्ट में आ रहे हैं। इस गेम को रोकने का एक ही तरीका है कि पैरेंट्स अपने बच्चे के एक्टिविटी पर ध्यान रखें। इस भयावह गेम से बचने के लिए पैरेंट्स को अपने बच्चों को ऑनलाइन सेफ्टी क्या होता है इस बारे में सिखाना चाहिए। तभी इस गेम को रोका जा सकता है।
Read this in English.
अनुवादक: Mousumi Dutta
चित्र स्रोत: Shutterstock