
... Read More
Italy recorded a sudden spike in coronavirus deaths, with 969 new victims which is the worst daily record for any country.
Difference between coronavirus and covid-19 : वुहान, चीन से शुरू हुआ कोरोनावायरस (Coronavirus) प्रकोप आज पूरी दुनिया में अपना पैर पसार चुका है। हजारों की संख्या में इस डेडली वायरस से मौत हो चुकी है। मध्य चीन के वुहान शहर में दिसंबर, 2019 में एक नए किस्म के कोरोनवायरस (2019-nCoV) के संक्रमण से लोगों के संक्रमित होने की शुरुआत हुई और देखते ही देखते चीन में यह वायरस महामारी का रूप ले लिया।
चीन के वुहान में लोगों को निमोनिया की समस्या होनी शुरू हुई, जिसमें अधिकतर पीड़ित वुहान के सीफूड मार्केट में मछलियां बेचते वाले थे और कुछ लोग जीवित पशुओं का व्यापर भी करते हैं। चीनी वैज्ञानिकों ने बाद में कोरोनावायरस की एक नई नस्ल की पहचान की जिसे 2019-nCoV प्रारंभिक पदनाम दिया गया।
इस नए वायरस में कम से कम 70 प्रतिशत वही जीनोम अनुक्रम (The sequence) पाए गए, जो सार्स-कोरोनावायरस (SARS-Coronavirus) में पाए जाते हैं। इस बात का भी पता लगाया जाने लगा कि नए किस्म का कोरोनावायरस सार्स जितना ही गंभीर या घातक है या नहीं। लेकिन, आज जिस तेजी से न्यू कोरोनावायरस पूरी दुनिया में फैल चुका है और 15 हजार से भी ऊपर लोगों की जान ले चुका है, तो चिंता हर किसी और हर स्तर पर देखी जा सकती है।
23 जनवरी 2020 को, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इस वायरस के बढ़ते प्रकोप को अंतरराष्ट्रीय चिंता मानते हुए सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित कर दिया।
चीन से फैला पूरी दुनिया में कोरोनावायरस (Coronavirus) को नाम विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दिया। अधिकतर लोग समझ नहीं पा रहे थे कि कोरोनावायरस (Coronavirus) और कोविड-19 (Covid-19) में फर्क(Difference between coronavirus and covid-19) क्या है। क्यों कोरोनावायरस को कोविड-19 कहा जा रहा है, इसका फुल फॉर्म क्या है। दरअसल, कोरोनावायरस को ही कोविड-19 के नाम से जाना जा रहा है।
Coronavirus News: WHO ने कोरोना वायरस को लेकर भारत से कही ये बात
कोविड-19 (COVID 19) या कोरोनावायरस के कारणभारत में अब तक 9 मौत हो चुकी है और संक्रमित लोगों का आंकड़ा 500 पार हो चुका है। कोविड-19 (Covid-19) में CO का अर्थ ‘कोरोना’, VI का मतलब है वायरस या Virus, D का मतलब 'Disease' और '19' साल 2019 के लिए, जब यह बीमारी पैदा हुई।
कोरोनावायरस का कॉनसेप्ट नया नहीं है। कोरोनावायरस टर्म वायरस के कई समूहों को संदर्भित करता है, जो रेस्पिरेटरी समस्याओं का कारण बनता है। आज पूरी दुनिया कोरोनावायरस का नाम ले रही है, लेकिन असल में कोरोनावायरस किसी बीमारी (Coronavirus) का नाम नहीं है। यह एक वायरस है, जो खास बीमारी का कारण बनता है। इसकी गंभीरता माइल्ड जैसे कॉमन कोल्ड से लेकर अधिक सीरियस जैसे फेफड़े में समस्या होना, जिसके कारण आपको हॉस्पिटल जाना पड़ सकता है। सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम (SARS) और (MERS) पहले हुई कोरोनावायरस से होने वाली समस्याएं हैं।
एक्सपर्ट इस कोरोनावायरस को नोवेल कोरोनावायरस (novel coronavirus)कहते हैं, जिसका अर्थ है एक नए प्रकार का कोरोनावायरस। कोविड-19 कई गंभीर सेहत संबंधित समस्याएं जैसे निमोनिया, अंगों का फेल होना, सांस लेने में समस्या, तेज बुखार आदि का कारण बनता है। 65 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में इसका खतरा अधिक होता है। साथ ही उन्हें भी जिन्हें हार्ट डिजीज, डायबिटीज और लंग डिजीज हो।