... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : September 27, 2018 7:15 PM IST
लो कार्बोहाईड्रेट क्यों है खतरनाक ? © Shutterstock
क्या आप जानते हैं कार्बोहाईड्रेट का कितना सेवन करना चाहिए ? कार्बोहाइड्रेट को लेकर लोगों के दिमाग में कई तरह की बातें रहती हैं। जैसे शरीर को ऊर्जा देने का काम करने वाला कार्बोहाइड्रेट शरीर का वजन बढ़ा सकता है। इसकी वजह लोगों में इसके सेवन से परहेज का चलन हो गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं इसकी कमी कितनी खतरनाक हो सकती है। कार्बोहाइड्रेट की कमी से शरीर बहुत कमजोर हो सकता है। शरीर में अगर ऊर्जा की कमी हो गयी तो उसके काम करने की क्षमता भी कम हो जाती है। कार्बोहाईड्रेट की कमी की वजह होने वाली 5 प्रमुख समस्याओं के बारे में यहां हम बात करेगें और जानेंगे।
थकान
इंसान के शरीर को ऊर्जा कार्बोहाइड्रेट से ही मुख्यतः मिलती है। इसके लिए रोजाना कार्बोहाइड्रेट का सेवन करना जरूरी होता है। अगर आप जरूरी कार्बोहाइड्रेट का सेवन नहीं करते हैं तो शरीर को जरूरी ऊर्जा नहीं मिलती है और थकान का अनुभव होता है।
अन्य पोषक तत्वों पर असर
हेल्थी शरीर के लिए सभी पोषक तत्वों कि जरूरत होती है। शरीर में कुछ पोषक तत्व ऐसे होते हैं जिनकी कमी से अन्य जरूरी पोषक तत्वों के स्तर पर भी असर पड़ता है। वैसे ही शरीर में अगर कार्बोहाइड्रेट की कमी होती है सोडियम, पोटेशियम और कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों का भी स्तर कम होने लगता है। जो शरीर को कमजोर करने लगता है।
हाथ पैर में दर्द
शरीर में जब कार्बोहाइड्रेट का स्तर कम होता है तो अन्य पोषक तत्व भी कम होते हैं। अन्य पोषक तत्वों की कमी से हाथ पैर में दर्द की समस्या होने लगती है।
लो कार्बोहाइड्रेट डायट लेने से असमय हो सकती है मौत।
30 साल के हो गये हैं आप ? अपनी डायट में जरूर शामिल करें ये पांच फूड।
हेल्दी व लंबी उम्र के लिए डायट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड।
गैस व कब्ज की समस्या
कार्बोहाइड्रेट पदार्थों में फाइबर भी पाया जाता है जो पेट के पाचन तंत्र के लिए बेहतर होता है। अगर शरीर में कार्बोहाइड्रेट कम जाता है तो फाइबर भी कम जाता है। कम फाइबर की वजह से अपच, गैस और कब्ज की समस्या होने लगती है।
सांसों की बदबू
शरीर में जब पोषक तत्वों की कमी होती है तो मुंह से बदबू आने के लक्षण भी दिखाई देते हैं। इसका कारण होता है शरीर में जब पोषक तत्व कम होते हैं तो हानिकारक कैमिकल्स बनते हैं जो मुंह में बदबू का कारण होते हैं।
कार्बोहाइड्रेड का कितना सेवन करना चाहिए ?