क्‍या इतनी खतरनाक है PUBG गेम कि 11 साल के लड़के को करनी पड़ी इसे बंद करने की मांग

अहद निज़ाम नाम के लड़के ने केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद सहित महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और मुंबई पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर गेम पर पाबंदी की मांग की है।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : January 30, 2019 3:49 PM IST

मुंबई के 11 साल के लड़के ने ऑनलाइन गेम PUBG पर पाबंदी की मांग की है। अहद निज़ाम नाम के लड़के ने केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद सहित महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और मुंबई पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर गेम पर पाबंदी की मांग की है। 25 जनवरी को लिखे पत्र में लड़के ने कहा है कि PUBG गेम से बच्चों में असामाजिकताऔर हिंसा की प्रवित्ति को बढ़ावा मिलता है।

यह भी पढ़ें - इंटरनेट एडिक्‍शन का शिकार हो रहा है ‘यंग इंडिया’

क्‍या है पबजी (PUBG)

PUBG एक ऐसी गेम है जिसका ट्रेंड भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया पर छाया हुआ है। जब भी कोई इंसान अपने रोज मर्रा के कामों से बोर होता है तो वह अपना मोबाइल खोलकर गेम डाउनलोड करने लगता है। आपको बता दें कि वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) के मुताबिक, गेम खेलने से मानसिक स्वास्थ्य की स्थिति खराब हो जाती है। Player Unknown’s Battle Grounds (PUBG) को अब तक 5 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक पबजी खेलने से न केवल लोगों का मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य खराब हो रहा है बल्कि रिश्‍तों में भी दरार आ रही है।

यह भी पढ़ें – वर्ल्‍ड मेंटल हेल्‍थ डे : मेंटल हेल्‍थ के लिहाज से नाजुक है ये उम्र, ऐसे रखें अपने लाडलों का ख्‍याल

कोकेन की एडिक्‍शन से ज्‍यादा खतरनाक है ये गेम

(Fortnite) और( PUBG) जैसे गेम्स के कारण जनवरी 2018 से अब तक करीब 200 तलाक याचिका दायर हुई हैं। कंपनी के मालिक ने कहा- ड्रग्स, शराब और जुएं की लत से रिश्ते खत्म होते देखें हैं लेकिन डिजिटल वर्ल्ड में ये नई लत है जिससे रिश्ते खत्म हो रहे हैं। ‘द इंडिपेंडेंट’ के एडिक्शन थेरेपिस्ट ने कहा था- ‘बच्चों को स्मार्टफोन देना यानी एक ग्राम कोकेन देना है।’

यह भी पढ़ें – एक आसन हर रोज : काम की टेंशन से हैं परेशान, तो जरूर करें ध्‍यान योग

बता दें, ये गेम पिछले साल दिसंबर में क्रिएट किया गया था,  अब तक 5 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है, जून में ये गेम तीसरा सबसे चर्चित गेम था। ये गेम अब PC, एंड्रॉयड और आईओएस पर उपलब्ध है। (Blue Whale Challenge) से भारत में कई बच्चे की जानें गईं, ये गेम स्टेप बाय स्टेप खेलने के बाद एक स्टेप पर सुसाइड के लिए उकसाता है, इस की वजह से कई जानें भी गईं। लेकिन ‘पब जी’ अलग है,  इस गेम को ग्रुप बनाकर या अकेले भी खेला जा सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.