Hand Sanitizer in Car: क्या कार में हैंड सैनिटाइजर रखना सुरक्षित है? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

कुछ लोग अपनी कार में हैंड सैनिटाइजर छोड़ देते हैं। लेकिन, कुछ विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि कार में हैंड सैनिटाइजर छोड़ना (Use of Hand Sanitizer in car) बिल्कुल भी सही नहीं है। इससे विस्फोट होने का जोखिम काफी हद तक बढ़ जाता है। जानें, कार में सैनिटाइजर रखना सुरक्षित है या नहीं...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : June 14, 2020 12:46 PM IST

Hand Sanitizer in Car: आजकल कोरोनावायरस (Coronavirus) से बचने के लिए हर कोई हैंड सैनिटाइजर (Hand Sanitizer) का इस्तेमाल कर रहा है। घर से बाहर जाते वक्त भी लोगों के बैग, पॉकेट यहां तक कि कार में एक हैंड सैनिटाइजर का बॉटल रहता है। लेकिन, क्या कार में हैंड सैनिटाइजर रखना सुरक्षित है? कुछ विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि कार में हैंड सैनिटाइजर छोड़ना (Use of Hand Sanitizer in car) बिल्कुल भी सही नहीं है। इससे विस्फोट होने का जोखिम काफी हद तक बढ़ जाता है। दरअसल, हैंड सैनिटाइजर में एल्कोहल होता है, जो भाप बनकर (evaporates) कार के अंदर फैल सकता है। कुछ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि ऐसा करने से  बहुत अधिक खतरा नहीं है, लेकिन सावधानी बरतनी चाहिए।

पानी और साबुन है सबसे सुरक्षित

वैसे तो हाथों की हाइजीन का पूरा ख्याल आप पानी और साबुन से भी कर सकते हैं। साबुन-पानी वायरस से संक्रमित होने से आपको बचाता है, लेकिन आप हैंड सैनिटाइजर के जरिए भी रोगाणुओं या जर्म्स को मार सकते हैं। खासकर तब, जब आप घर से बाहर हों। आमतौर पर एक हैंड सैनिटाइजर में 60 प्रतिशत एल्कोहल की मात्रा होती है, जो हाथों पर मौजूद रोगाणुओं (Germs) जैसे वायरस और बैक्टीरिया को मार सकता है। फिर भी इसमें मौजूद एल्कोहल भाप बनकर उड़ जाता है, जो इसे कम प्रभावी बना देता है। हां, जब तक कंटेनर का ढक्कन ठीक तरह से बंद है, आप इसे अपने कार (Hand Sanitizer in Car) में अस्थायी रूप से छोड़ सकते हैं।

कार के अंदर कितना सुरक्षित हैंड सैनिटाइजर (Hand Sanitizer in Car)

कैलिफोर्निया सैन डियागो यूनिवर्सिटी के एमडी एनेस्थिसियोलॉजी रेजिडेंट और एएसएपी आईवी के संस्थापक टेलर ग्रैबर का कहना है कि कार में हैंड सैनिटाइजर छोड़ना सुरक्षित (is it safe to leave hand sanitizer in car) है। सभी हैंड सैनिटाइजर में एक्सपायरी डेट होता है। यह एक अनुमानिक समय होता है, जिसके बाद भाप बनने के कारण अल्कोहल कम हो जाता है, जिससे इसका प्रभाव कम हो जाता है। यदि कार में सैनिटाइजर का ढक्कन टाइट बंद हो, तो भाप बनने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है। कार में तापमान अधिक होता है। ऐसे में जब सैनिटाइजर के बोतल का ढक्कन ढीला होगा, तो एल्कोहल निकलने लगता है।

Hand Sanitizer: हैंड सैनिटाइजर भी हो सकता है खतरनाक, अधिक इस्तेमाल से होते हैं ये 7 नुकसान

गर्मी से सैनिटाइजर पर पड़ने वाला प्रभाव

बाजार में मिलने वाले हैंड सैनिटाइजर की तुलना में घर के बने हैंड सैनिटाइजर में एल्कोहल की मात्रा कम होती है। ऐसे में जब आप इस सॉल्युशन को कार में छोड़ते हैं, तो इसका असर कम हो जाता है। कोई भी सैनिटाइजर गर्म या ठंडे तापमान पर भी असरदार रहता है, लेकिन इसे 104 डिग्री फारेनहाइट तापमान से कम पर ही रखा जाना चाहिए। इससे ज्यादा तापमान पर रखने से इसमें मौजूद एल्कोहल समाप्त हो सकता है। कार सारा दिन धूप में खड़ी रहती है, जिससे अंदर का तापमान काफी बढ़ जाता है। बेहतर है कि सैनिटाइजर को कार के अंदर किसी ठंडी जगह पर ही रखें।

हालांकि, सावधानी फिर भी बरतनी चाहिए, क्योंकि कार में मौजूद गर्मी के कारण हैंड सैनिटाइजर में मौजूद एल्कोहल भाप बनकर फैल जाता है, जिससे कार में आग लगने या एक्सप्लोजन होने का खतरा बना रहता है। फिलहाल, इस तरह की कोई भी घटना बहुत ज्यादा देखने-सुनने को नहीं मिली है। फिर भी कार में बैठने से पहले उसके दरवाजे थोड़ी देर के लिए खुला छोड़ दें।

Coronavirus Prevention Tips : मार्केट में नहीं मिल रहा हैंड सैनिटाइजर, 5 मिनट में बनाएं खुद से घर पर

Hand sanitizer : हाथों से कोरोनावायरस का सफाया करेगा यह हैंड सैनिटाइजर, 99.9 % है एल्कोहल बेस्ड

हाथों को साफ रखने के लिए करते हैं हैंड सैनिटाइज़र का इस्तेमाल? सही हैंड सैनिटाइजर चुनते समय फॉलो करें ये 2 टिप्स

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source