क्या मैगी पर फिर से लगेगी पाबंदी !

क्या अभी भी मैगी खाना पसंद करेंगे !

WrittenBy

Written By: Sushantdeep Sagvekar | Published : November 29, 2017 9:55 PM IST

नेस्ले का मैगी जो दो मिनिट में भारत के घर घर में बनाया जाता है। यहीं नेस्ले के मैगी लैब टेस्ट में फिर से फेल हुआ है। 2015 और 2016 में मैगी की बिक्री पर पाबंदी लगाई थी। तब मैगी के नमूने में लेड (शीशा) की मात्रा निर्धारित सीमा से अधिक पाई गयी थी। इस बार मैगी में राख (Ash) की मात्रा जरुरत से ज्यादा पाई गई है, मतलब 2.5 पीपीएम । इसलिये शहाजहानपुर एडमिनिसेट्रेशन उत्तर प्रदेश ने नेस्ले इंडिया पर 45 लाख का फाइन लगाया है। क्योंकी मैगी लेब टेस्ट में फेल हो गई है। इसके साथ नेस्ले के तीन डिस्ट्रिब्यूटर पर 15 लाख का और दो सेलर पर  11 लाख का फाइन लगाया है। सरकारी अधिकारियों ने कहा मैगी नूडल्स के नमुने पीछले साल लिए गए है और लैब टेस्ट मे भेजे गए थे। मैगी में पाए गए एश की मात्रा मानवी शरीर के लिये हानिकारक है ऐसा कहा गया है।

नेस्ले के प्रवक्ता ने पीटीआय से कहा की, 'हमे अभी तक कोई निर्णय अधिकारी से ऑर्डर नही आया है। हमे सिर्फ सूचित किया गया है नूडल्स में राख (Ash) पाई गई है और नमूने 2015 के है।' उसने आगे भी कहा की,' हमे जैसे हीऑर्डर मिलेंगे वैसे ही इस मामले के लिये आगे अपील करेंगे।' अगर आरोप सही साबित हुए तो फिर से नेस्ले को बहुत जुर्माना भरना पड़ेगा और ऐसे बड़े ब्रैंड पर फिर से संदेह किया जाएगा। 2015 के आरोपों के बाद नेस्ले को मैगी 100% खाने के लिये सही है ये बताना पड़ा।

पीछले साल के रोक की वजह से मैगी को बहुत भारी नुकसान झेलना पड़ा था। क्या इस बार भी नेस्ले मैगी पर लगाए हुए आरोप गलत साबित कर पाएगा। पीछले साल नेस्ले को 38000 टन मैगी नुडल्स को नष्ट करना पड़ा। देखना यह है की इस बार भी पीछले साल की तरह मैगी पर पाबंदी लगती है या नही।

अगर मैगी पर रोक लगाया जाता है तो आप क्या खायेंगे !! ये जल्दी बननेवाले हेल्दी स्नैक का जरुर आनंद लिजिये

Read this in English

अनुवादक Sushantdeep Sagvekar

चित्र स्रोत: Wikicommons

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.