कुछ लोग रात को ढीले ढाले कपड़े पहनकर सोते हैं तो कुछ सोते समय भी फिट कपड़े पहनना ही पसंद करते हैं। जबकि कुछ लोगों का मानना है कि रात में कपड़े उतारकर सोने में उन्हें ज्यादा आराम महसूस होता है। जाने स्वास्थ्य की दृष्टि से कौन सा तरीका है ज्यादा सही।
महिलाओं के लिए
स्त्री रोग विशेषज्ञों के अनुसार अंडरवियर, नाइटी या पज़ामा पहनकर सोने से अच्छा, न्यूड सोना होता है बशर्ते कि आप यह मेंटेन रखने में दिक्कत महसूस न करती हों।
इससे निजी अंगों को खुलकर सांस लेने का मौका मिलता है। खासतौर से वेजाइना की स्किन से दिन भर कपड़ों में कसी रहती है, वह रात में खुल कर सांस ले सकती है।
रात को वेजाइना के पीएच लेवल को सही रखने और इंफेक्शन होने की संभावना को कम करने के लिए भी रात में बिना अंडरवियर के सोना ज्यादा बेहतर होता है।
वेजाइना के हमेशा भीगे रहने के कारण फंगस होने की संभावना रहती है जिसके कारण सी.अल्बिकन्स होने की आशंका बढ़ जाती है। आपको अपने प्राइवेट पार्ट्स को हमेशा ड्राई रखना चाहिए जिससे कि फंगस या बैक्टिरीया पनपने न पायें।
You may like to read
ब्यूटी स्लीप टर्म निजी अंगों के स्वास्थ्य से जुड़ा शब्द है। रात को वेजाइना अपनी स्किन की देखभाल नैचुरल तरीके से करती है। लेकिन कपड़े पहनकर सोने से इस प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न होती है। इसलिए रात में सोते समय अपने निजी अंगों के कम्फर्ट का ध्यान रखना भी जरूरी होता है।
अक्सर पुरूष एक आम गलती करते हैं वह ये है कि हमेशा टाइट अंडरवियर पहनते हैं। जब आप टाइट अंडरवियर पहनते हैं तब ये ऑर्गन सही तरह से सांस नहीं ले पाते हैं साथ ही टेस्टिकल में दबाव पड़ता है।
रिसर्च के अनुसार टाइट अंडरवियर पहनने से स्पर्म काउन्ट लो होता है साथ ही टेस्टास्टरोन का लेवल कम होने के कारण इंफर्टिलिटी की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए रात को अंडरवियर पहन कर न सोयें और पेनिस को अच्छी तरह से सांस लेने दें।
रात में जब आप बिना अंडरवियर के सोते हैं तो निजी अंगों को अपनी सुरक्षा और देखभाल के लिए बेहतर समय मिल पाता है।
बिना कपड़ों के सोने से शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है। एयरकंडीशनर चलाकर कंबल ओढ़ लेना अपने स्वास्थ्य के साथ खेलना है। बेहतर है कि बिना कृत्रिम ठंडक के साधारण तापमान में बिना कपड़ों के सोएं।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.