Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

नवरात्रि में सफर में नहीं होगी मुश्किल, ट्रेन में मिलेगा 'व्रत का खाना'

इस नवरात्रि से भारतीय रेलवे ने ट्रेन में व्रत का खाना उपलब्‍ध करवाने की शुरू की है सुविधा।

नवरात्रि  में सफर में नहीं होगी मुश्किल, ट्रेन में मिलेगा 'व्रत का खाना'
इस नवरात्रि से भारतीय रेलवे ने ट्रेन में व्रत का खाना उपलब्‍ध करवाने की शुरू की है सुविधा। © Shutterstock

Written by Editorial Team |Published : October 12, 2018 4:00 PM IST

व्रत रखने के दौरान ट्रैवल करना बड़ा मुश्किल हो जाता है। ट्रेन से सफर करने के दौरान सबसे ज्यादा मुसीबत होती है कि घर से बनाकर ले जाए या फिर इस दौरान क्या खाएं। यात्रियों की इस परेशानी को समझते हुए आईआरसीटीसी ने अपने फूड मेन्यू में 'व्रत का खाना' भी शामिल कर दिया है। रेलवे ने इसी नवरात्रि यानी बुधवार से यह सुविधा शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ेें - मूड होने लगा है ऑफ तो कोको पाउडर से कर लें दोस्‍ती

IRCTC e-catering ने अपने खाने के मेन्यू में बदलाव कर व्रत के दौरान खाए जाने वाले व्यंजन इसमें शामिल किए हैं। इसमें साबूदाना, सेंधा नमक, कुट्टु का आटा और कुछ खास सब्जियों को शामिल किय है। ये खाना कुछ विशेष स्टेशन पर उपलब्ध होगा।

Also Read

More News

यह भी पढ़ें – लो कार्ब्‍स डायट का भारतीय फॉर्मूला है ‘फलाहार’

ऐसे करें 'व्रत का खाना' ऑर्डर

यात्रियों को व्रत के खाने को IRCTC की वेबसाइट www.ecatering.irctc.co.in और फूड ऑन ट्रैक नाम के ऐप से ऑर्डर करना होगा। आप इसके लिए ऑनलाइन या खाना मिलने पर नकद भुगतान भी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें –स्‍वास्‍थ्‍य के दुश्मनों से लड़ता है उपवास, अपनाएं यह विधि

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

रेलवे के बयान के मुताबिक व्रत का खाना नागपुर, अंबाला, जयपुर, इटारसी, झांसी, नासिक, रतलाम, दौंड, मथुरा, निजामुद्दीन और लखनऊ जैसे स्टेशनों पर ऑर्डर किया जा सकेगा. इसके लिए। आपको 2 घंटे पहले खाना ऑर्डर करना होगा। व्रत का खाना मंगाने के लिए आपको पीएनआर नंबर देना होगा। इसके बाद आपकी सीट पर खाना आ जाएगा।

About the Author

... Read More