अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2019: ब्लड सर्कुलेशन को ठीक करने के लिए करें ये 4 योग आसन

योग ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है. लेकिन कौन सा सबसे अच्छा होता है यह बहुत कम लोग जानते हैं. ये 4 योग ब्लड सर्कुलेशन को ठीक करते हैं.

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : June 21, 2019 9:48 AM IST

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2019 के अवसर पर जब पूरा देश योग कर रहा है तो आपको कुछ ऐसे योग के बारे में जनना चाहिए जो रोजाना आसानी से कर सकते हैं. योग दिवस को आप सिर्फ एक दिन मनाकर छोड़ें नहीं. आज आप कुछ ऐसे योग के बारें में जानें जो आपको हमेशा स्वस्थ्य रखते हैं.

हम यहां पर ऐसे ही कुछ आसान से योग के आसन बता रहे हैं जिसे आप रोजाना कर सकते हैं. इन योगासनों को आप घर के अंदर भी कर सकते हैं. ये योग ऐसे हैं जिनको गर्भवती महिलाएं भी कर सकती हैं.

विश्व की सबसे बड़ी समस्या है ब्लड सर्कुलेशन ठीक से न होना. जब शरीर में ब्लड सर्कुलेशन ठीक से नहीं होता है तो लोगों को कई तरह की परेशानी भी होती है. तो देर किस बात की आइए योग दिवस के अवसर पर जानते हैं. उन खास योग के बारे में जो शरीर का ब्लड सर्कुलेशन ठीक करते हैं.

Four best Yoga for better Blood Circulation योग ब्लड सर्कुलेशन

पहला योग ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करने के लिए 

इस योग को आप खड़े होकर भी कर सकते हैं. यदि आप बैठकर करना चाहते हैं तो भी यह योग कर सकते हैं. इसके लिए आपको बहुत ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी है.

  • सबसे पहले आप हाथों को अपने कंधे की रेखा में आगे लाएं.
  • अपने पंजों को बाहर करें और इस समय कोहनी तनी हुई होनी चाहिए.
  • अपनी कलाइयों को अब ऊपर नीचे करें 10 बार करें.

दूसरा योग ब्लड सर्कुलेशन ठीक करने के लिए 

इस योग को भी आप खड़े होकर या बैठकर कर सकते हैं. इसके लिए आपको हाथ को सही से उपयोग करना है.

  • सबसे पहले हाथों को आगे करें और कंधों की सीध में रखें.
  • इस समय हथेली को सीधे रखें और उंगलियों को तानकर रखे.
  • इसके बाद हथेली को ऊपर नीचे 10 बार करें.

तीसरा योग ब्लड सर्कुलेशन ठीक करने के लिए 

इस योग को आप खड़े होकर करते हैं. इस योग में आपको पैर और हाथ के उपयोग को ठीक से करना होता है. इस योग को करने से पैरों में रक्त संचार अच्छा होता है.

  • सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं. पैर एक दूसरे से कुछ दूरी पर होने चाहिए.
  • हाथ को सामान्य अवस्था में रखें.
  • अब बाएं पैर को पीझे की ओर घुमाएं. इस समय आपके पूरे शरीर का वजन दाएं पैर पर होना चाहिए.
  • यह प्रक्रिया दाएं पैर के साथ भी करें.
  • इससे नीचे के शरीर में खून का संचार अच्छा होता है और इससे घुटने की पीछे की नस यानी हैम्स्ट्रिंग मजबूत होती है।

नियमित करेंगे ये 5 आसन, तो डायबिटीज रहेगा कंट्रोल में

चौथा योग ब्लड सर्कुलेशन ठीक करने के लिए 

इस योगासन को भी खड़े होकर करना होता है. इसमें हाथ और पैर दोनों का उपयोग होता है. इस योग मुद्रा को स्कूल में ज्यादातर कराया भी जाता है.

  • सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं. दोनों पैरों के बीच में अंतर जरूर रखें.
  • इसके बाद अपने दोनों हाथ को सीने के सामने ले आएं. इस वक्त आपकी कोहनी मुड़ी होनी चाहिए.
  • अब दोनों हाथों को पीछे की तरफ खींचे जैसा दौड़ते वक्त करते हैं. इतना पीछे खींचे की आपकी छाती पर खींचाव हो.
  • जब आप हाथ पीछे कर रहे हों ठीक उसी वक्त आपके बांए पैर पीछे की ओर जाने चाहिए. जब ऐसा करें तो शरीर का पूरा वजन दाएं पर रखें.
  • यह प्रक्रिया दाएं पैर को पीछे ले जाते वक्त करें. जब दायां पैर पीछे जाएगा तब शरीर का वजन बाएं पर रहेगा.
  • इसे आप 8 से 10 बार कर सकते हैं.

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2019 के अवसर पर आप इन 4 योग के बारे में जानकार न रहें. इन योग को आप अपनी दिनचर्या में शामिल करें. ये 4 योग ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर रखते हैं.

International Yoga Day 2019ः योग के लाभ, अर्थ, थीम और शुरू होने की कहानी, जानें सबकुछ.