
Also Read
भारत के साथ विश्व के कई हिस्सों में योग दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है. नेपाल में जानकी मंदिर के परिसर में लोगों से 5वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग के आसन किए. @ANI
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2019 आज दुनिया भर में मनाया जा रहा है. यह पांचवा योग दिवस है. विश्व को योग के साथ जोड़ने के लिए PM मोदी ने 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में दुनियाभर से योग दिवस मनाने का आह्वान किया था. संयुक्त राष्ट्र महासभा में प्रस्ताव आने के तीन महीने के अंदर ही इसके आयोजन की घोषणा कर दी गई थी. जिसके बाद दुनियाभर के 170 देश 21 जून को विश्व योग दिवस मनाते है. पांचवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2019 के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी रांची के प्रभात तारा मैदान में योग कर रहे हैं.
PM in Ranchi: I thank ppl across the world for joining #InternationalDayofYoga celebrations. World over,the first rays of the Sun are being welcomed by dedicated Yoga practitioners, it's a beautiful sight. I urge you all to embrace Yoga&make it integral part of your daily routine pic.twitter.com/yeyhGKTEYl
— ANI (@ANI) June 21, 2019
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2019 के अवसर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ रोहतक में योग किया.
Union Home Minister Amit Shah and Haryana CM ML Khattar perform Yoga at Rohtak on #InternationalDayofYoga . pic.twitter.com/Qidq9WV5Rx
— ANI (@ANI) June 21, 2019
आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2019 के अवसर पर लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने संसद परिसर में योग किया.
Delhi: Lok Sabha Speaker Om Birla along with parliamentarians and parliament staff perform Yoga on #InternationalDayofYogapic.twitter.com/zUmLlXjQM3
— ANI (@ANI) June 21, 2019
जब दुनियाभर में योग दिवस मनाया जा रहा है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रांची में 40 हजार लोगों के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2019 मना रहे हैं.
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2019 पर PM बोले किअमीरी-गरीबी और सरहद से परे है. योग, हर कोई करें. रांची में सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'योग को आदिवासी के जीवन का हिस्सा बनाना लक्ष्य'. योग सबका है और सब योग के हैं.
PM in Ranchi: I thank ppl across the world for joining #InternationalDayofYoga celebrations. World over,the first rays of the Sun are being welcomed by dedicated Yoga practitioners, it's a beautiful sight. I urge you all to embrace Yoga&make it integral part of your daily routine pic.twitter.com/yeyhGKTEYl
— ANI (@ANI) June 21, 2019
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2019 के अवसर पर रांची के प्रभात तारा मैदान में योग के आसन करने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित किया. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, आज पूरा विश्व योग कर रहा यह भारत के लिए गर्व की बात है.
भारत के साथ विश्व के कई हिस्सों में योग दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है. नेपाल में जानकी मंदिर के परिसर में लोगों से 5वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग के आसन किए.
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2019 हर वर्ष 21 जून को विश्व भर में मनाया जाता है. आज दिल्ली में कई कार्यक्रमों के आयोजन हो रहा है.