अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राष्ट्रपति ने बताया योग का महत्व

WrittenBy

Written By: Shabnam Khan | Published : June 21, 2015 12:08 PM IST

नई दिल्ली, 21 जून: योग कला के साथ ही एक विज्ञान भी है। इसमें मानवता की भलाई से संबंधित और आधुनिक जीवनशैली से संबंधित तनावों एवं अवसादों के प्रबंधन की उपचारात्मक शक्तियों के साथ ही निवारक शक्तियां भी हैं। ये बात राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने रविवार को पहले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कही।

मुखर्जी ने राष्ट्रपति भवन में एक विशाल योग कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि योग आधुनिक जीवनशैली से संबंधित तनावों एवं परेशानियों की रोकथाम और उनसे बचाने में मदद कर सकता है।

मुखर्जी ने इस मौके पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत योग का घर है। यहां सदियों से अधिक समय से योग किया जाता आ रहा है। राष्ट्रपति ने इस बात पर खुशी जाहिर की कि राष्ट्रपति भवन के कई बाशिंदे अर्से से योगाभ्यास कर रहे हैं और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्सव में जोशोखरोश के साथ शामिल हुए।

स्रोत: IANS

चित्र स्रोत: india.com


हि्न्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए और स्वास्थ्य संबंधित जानकारी के लिए हमारे सवाल-जवाब सेक्शन को विज़िट कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.