पहले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राजपथ से मोदी का योग संदेश

लाखों लोग एक साथ कर रहे हैं आज योग!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : June 21, 2015 10:03 AM IST

आज पूरी दुनिया में पहला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। भारत में इस दिन के लिए कई हफ्तों से तैयारियां चल रही थी और आख़िरकार आज वो दिन आ ही गया। इस ख़ास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजपथ से पूरी दुनिया को योग का संदेश दिया।

नेरंद्र मोदी ने करीब 37 हजार लोगों के साथ राजपथ पर खुद भी योग किया। करीब 35 मिनट के योग के दौरान 18 आसन किए गए। योग के दौरान प्रधानमंत्री बच्चों के बीच भी गए और उन्हें योग करते हुए देखा। वहीं, राजपथ पर योग दिवस के कार्यक्रम में योगगुरु बाबा रामदेव भी मौजूद रहे।

पहले अंतर्राष्ट्रीय दिवस के इस मौके पर न सिर्फ दिल्ली बल्कि देश के लगभग सभी राज्यों में ख़ास योग कार्यक्रम आयोजित किये गए हैं। लोगों का उत्साह भी देखते ही बनता है।

चित्र स्रोत - @narendramodi/Twitter

हि्न्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए और वाद-विवाद में भाग लेने के लिए हमारा फॉरम विज़ट कीजिए।  

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.