
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : March 8, 2020 6:01 PM IST
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों का संदेश।
Bollywood on Women's Day: हर साल 8 मार्च को इंटरनेशनल वीमेन्स डे (International Women's Day) मनाया जाता है। महिलाओं को समर्पित इस दिन पर आम लोग ही नहीं बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ ने भी महिलाओं को खास संदेश दिए। जिनमें शिल्पा शेट्टी, अमृता खानविलकर और मलाइका अरोड़ा खान भी हैं। (Bollywood on Women's Day in hindi.) इन सभी ने महिलाओं को अच्छी सेहत, क्वालिटी ऑफ लाइफ, सही अप्रोच और अपनी पसंद की ज़िंदगी जीने की सलाह दी।
हाल ही में अपनी निज़ी ज़िंदगी को लेकर ख़बरों में रही मलाइका अरोड़ा हमेशा समय से आगे चलने वाली महिला के तौर पर चर्चित रही हैं। ग्लैमर इंडस्ट्री हो या करियर के टॉप पर रहते हुए शादी करने, डिलिवरी के बाद स्ट्रेच मार्क्स को गर्व से दिखाने जैसे विषयों पर मलाइका का स्टैंड हमेशा बोल्ड और प्रोग्रेसिव रहा है। एक सशक्त महिला के तौर पर मलाइका किसी प्रेरणा से कम नहीं हैं। मलाइका ने भी अपनी फीमेल फैन्स के लिखा एक खास मैसेज़।