Nasal Covid Vaccine Trials In India: कानपुर में पहले नेज़ल वैक्सीन के क्लिनिकल ट्रायल शुरू

फार्मा कम्पनी भारत बायोटेक और वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन ने मिलकर इन ट्रायल्स का आयोजन किया है। (Nasal Covid Vaccine Trials In India in Hindi)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 1, 2021 10:21 AM IST

Nasal Covid Vaccine Trials In India : देश में पहली बार कोविड की इंट्रा नेजल वैक्सीन के दूसरे फेज के ह्यूमन क्लीनिकल ट्रायल स्टार्ट किए गए। ये ट्रायल उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में शुरू हुए। फार्मा कम्पनी भारत बायोटेक और वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन ने मिलकर इन ट्रायल्स का आयोजन किया है। (Nasal Covid Vaccine Trials In India in Hindi)

मिली जानकारी के अनुसार भारत बायोटेक ने कानपुर में सिर्फ एक हॉस्पिटल में  ट्रायल सेंटर बनाया है। यह पूरे राज्य में अकेला सेंटर है जहां ट्रायल्स का आयोजन किया जाएगा।  मंगलवार के दिन 50 वालंटियर्स पर  नेजल वैक्सीन के ट्रायल किए गए। मिली जानकारी के अनुसार, सभी वॉलिंटियर्स के सभी ज़रूरी टेस्ट 15 दिन पहले ही किए गए रजिस्ट्रेशन के बाद कर लिए गए। मंगलवार को किए गए  ट्रायल में 18-65 वर्ष के प्रतिभागियों को टीका लगाया गया।

बिना इंजेक्शन लगाया जाता है कोरोना का टीका

इस वैक्सीन में टीका लगाने के लिए इंजेक्शन का इस्तेमाल नहीं किया जाता। बल्कि, नाक के ज़रिए दवा दी जाती है।  नेजल वैक्सीन की 2-2-बूंदें टीका लेने वाले व्यक्ति की नाक के दोनों छिद्रों में डाली जाती हैं, जिसके बाद उन्हें 10 मिनट लेटकर आराम करने के लिए कहा जाता है। फिर 10 मिनट बाद एक बार फिर नाक में वैक्सीन की 2-2 बूंदें डाली जाती हैं। जिसके बाद 30 मिनट आराम करने के लिए कहा जाता है। (Nasal Covid Vaccine Trials In India)

ऐसा कहा जा रहा है कि कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक लेने के बाद दूसरी खुराक 28 दिनों बाद दी जाती है। दूसरी खुराक भी इसी प्रक्रिया के तहत दी जाती है। वहीं, वॉलिंटियर्स की 7 दिनों तक मॉनिटरिंग की जाने का फैसला लिया गया है। वहीं, पूरे 1 महीने तक टीका लेने वाले लोगों का खास ख्याल रखा जाएगा। (Nasal Covid Vaccine Trials In India)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.