झटपट बनाएं ब्रेड पिज्जा , बच्चों ही नहीं बड़ों को भी आएगा पसंद

ब्रेड से तैयार यह झटपट रेसिपी नाश्तें के लिए तो अच्छी है ही, आप चाहें तो इसे बच्चोंं के टिफि‍न में भी पैक कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : January 7, 2019 9:29 AM IST

ब्रेड से तैयार यह झटपट रेसिपी नाश्तें के लिए तो अच्छी है ही, आप चाहें तो इसे बच्चोंं के टिफि‍न में भी पैक कर सकते हैं।

आवश्यक सामग्री

ब्रेड 6 स्लाइस

एक बड़ा चम्मच ब्रेड क्रम्स

आधा चम्मच चाट मसाला

एक बड़ा चम्मच रवा

तेल

एक बड़ा चम्मच मक्के का आटा

हरी मिर्च

एक चम्मच मीठा सोडा

छोंक के लिए तिल

एक कप दही

स्वादानुसार नमक

सब्जियां -

एक गाजर

एक प्याज

आधा कप फूलगोभी बारीक कटा

एक शिमला मिर्च

50 ग्राम पनीर कद्दूकस किया हुआ

सजावट के लिए

सॉस

चटनी

बारीक कटी हरी धनिया

विधि

- ब्रेड के किनारे काटकर अलग कर दें। अब ब्रेड को दही में भिगो दें।

- फिर प्लेट में सूजी, मक्के का आटा और नमक मिलाएं। इस मिश्रण में दही वाली ब्रेड लपेटकर 15 मिनट के लिए रखें।

- इसके बाद सभी सब्जियां बारीक काटकर मिलाएं। इनमें मसाले डालकर मिक्स करें।

- फिर इसमें ब्रेड क्रम्स और सोडा डालकर मिक्स करके मिक्सचर तैयार कर लें।

- अब थोड़ा सा सब्जी वाला मिक्सचर लें और इसे ब्रेड के ऊपर डालकर फैलाएं। इसी तरह सभी पिज्जा बेस तैयार कर लें।

- इन पर ऊपर से पनीर बुरक दें। चीज कद्दूकस करके डालें। ओवन सेफ ट्रे में तेल लगाकर चिकना करें और इस पर ब्रेड पिज्जा बेस रखें।

- 150 सेंटिग्रेट प्री हीट ओवन में ट्रे रखकर 25-30 मिनट पिज्जा बेक करें, ब्राउन होने दें।

- अब ओवन से पिज्जा निकाल लें।

- तैयार है ब्रेड पिज्जा इसके ऊपर सॉस, हरा धनिया व चटनी डालकर गर्मागर्म ब्रेड पिज्जा सर्व करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source