
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : March 20, 2023 10:17 AM IST
H3N2 Virus and Corona Double Attack: महाराष्ट्र समेत भारत के कई राज्यों में H3N2 इन्फ्लूएंजा (H3N2 Influenza) वायरस के मामलों में लगातार तेजी आ रही है। लेकिन महाराष्ट्र में वायरस का अटैक दोगुना अधिक है। दरअसल, यहां पर H3N2 के साथ-सात कोरोना के मामलों में भी काफी ज्यादा तेजी देखी जा रही है। इस बीच सरकार द्वारा अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। साथ ही लोगों को मास्क पहनकर घर से बाहर निकलने की अपील की है। वहीं, दिल्ली में भी वायरस को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है।
बता दें कि H3N2 इन्फ्लूएंजा वायरस की वजह से देशभर में अबतक करीब 9 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र के पुणे में 73 वर्षीय बुजुर्ग की इस वायरस की वजह से मौत हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शेयर किए गए आंकड़ों के मुताबिक, भारत में H3N2 वायरस के 2 जनवरी से 5 मार्च के बीच करीब 451 मामले सामने आए हैं। इस मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी दिशानिर्देशों को पालन करना बहुत ही जरूरी है, ताकि आप इन वायरस से बच सकें। कई मंत्रालय ने राज्यों के अस्पतालों की तैयारियों का मुआयना भी किया हैा। वहीं, दवाओं और मेडिकल ऑक्सीजन की उपलब्धता की भी तैयारी शुरू कर दी हैं। साथ ही लोगों को अनिवार्य रूप से कोविड-19 और इन्फ्लूएंजा से लड़ने वाले टीके को लगाने की सलाह दी है। अस्पताल में हमेशा मास्क पहनकर जाएं। भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें। इसके अलावा साफ-सफाई का ध्यान रखें।
महाराष्ट्र के अलावा देश के कई अन्य राज्यों जैसे- गुजरात, दिल्ली, पुडुचेरी, कर्नाटका, असम, तमिलनाडु में इन्फ्लूएन्जा के मामलों में लगातार तेजी देखी जा रही है। इस बीच दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने देश कोरोना और इन्फ्लूएंजा के बढ़ते मामलों को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है। बता दें कि दिल्ली में अबतक तरीब 30 मामले इन्फ्लूएंजा के सामने आ चुके हैं। ऐसे मे दिल्ली भी भी यह काफी चिंता का विषय बना हुआ है।
महाराष्ट्र में H3N2 इन्फ्लुएंजा और कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने सही अस्पतालों को हाई अलर्ट में रहने के लिए कहा है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के साथ बैठक की। इस बैठक के बाद महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत ने कहा कि राज्य में वायरस के बढ़ते मामलों को देखकर घबराने की जरूरत नहीं है। बस आपको सरकार द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों को अच्छे से पालन करने की जरूरत है, ताकि आप इस वायरस से बच सकें।
ध्यान रखें कि इन्फ्लूएंजा वायरस और कोरोना अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। ऐसे में आपको सरकार के सभी दिशा-निर्देशों को अच्छे से पालक करने की जरूरत है। साथ ही अगर आपको अपने शरीर में किसी तरह के लक्षण नजर आ रहे हैं, तो इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।