
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : November 11, 2020 8:52 AM IST
संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियान के अंडरसेक्रेटरी-जनरल जीन-पियर लैक्रोइक्स जांच में कोरोनावायरस पॉजिटिव निकले हैं। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, डुजारिक ने मंगलवार को नियमित ब्रीफिंग में संवाददाताओं को बताया लैक्रोइक्स को संक्रमित होने के बारे में तब पता चला जब वह पुर्तगाल में थे, जहां उनका सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 1325 पर एक बैठक में भाग लेना निर्धारित था।
प्रवक्ता ने कहा, "जैसे ही उन्हें एक पॉजिटिव होने का पता चला, उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को सूचित किया और लिस्बन में खुद को आइसोलेट कर लिया। उनमें फिलहाल कोरोना के लक्षण नहीं हैं।" डुजारिक ने कहा कि हम पुर्तगाली सरकार द्वारा उनकी जांच और अन्य चीजों में की गई मदद के लिए आभारी हैं। लैक्रोइक्स ठीक हैं। वहीं, गुटेरेस ने ट्वीट कर लैक्रोइक्स के पूरी तरह से ठीक होने की कामना की।
इससे पहले, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की जांच में कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए थे। राष्ट्रपति कार्यालय ने यह पुष्टि की। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, राष्ट्रपति कार्यालय ने सोमवार को अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर कहा, “राष्ट्रपति ठीक हैं और सेल्फ-आइसोलेशन में रहते हुए काम करना जारी रखेंगे।” फेसबुक पर बयान में कहा, “राष्ट्रपति के कार्यालय के प्रमुख, उनके डिप्टी और कार्यालय के कर्मचारी नियमित रूप से पीसीआर टेस्ट कराते हैं।” देश के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, यूक्रेन में 8,565 मौतों के साथ कोरोना के कुल 469,018 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 209,143 मरीज इस बीमारी से ठीक हुए हैं।