केरल में एक शिशु हुआ शिगेला बैक्टीरिया से संक्रमित, पेट में तेज दर्द और दस्त हैं इसके लक्षण

अभी लोग कोरोना वायरस के खौफ से ही नहीं निकल पाए हैं कि केरल में एक नया तरह का संक्रमण देखने को मिला है। दरसअल, केरल के कोझिकोड जिले के एक लड़का शिगेला बैक्टीरिया (Shigella Bacteria) से संक्रमित पाया गया है।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : December 24, 2020 4:52 PM IST

अभी लोग कोरोना वायरस के खौफ से ही नहीं निकल पाए हैं कि केरल में एक नया तरह का संक्रमण देखने को मिला है। दरसअल, केरल के कोझिकोड जिले के एक लड़का शिगेला बैक्टीरिया (Shigella Bacteria) से संक्रमित पाया गया है। ऐसे में वहां के अधिकारी अलर्ट पर हैं। केरल के स्वास्थ्य मंत्री के.के. शैलजा ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। हालांकि, शैलजा ने कहा है कि स्थिति नियंत्रण में है और स्वास्थ्य विभाग किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए तैयार है।

कोझिकोड के एक निजी अस्पताल में डेढ़ साल के बच्चे को पेट में तेज दर्द और दस्त की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया था। बाद में गुरुवार को पुष्टि की कि लड़का शिगेला बैक्टीरिया से संक्रमित था। यह बैक्टीरिया आंतों की बीमारी शिगेलोसिस के लिए जिम्मेदार है।

शिगेला के कुछ मामलों का पता चलने के बाद कोझिकोड और जिले के अन्य हिस्सों में इसे लेकर निरीक्षण किया जा रहा है। इससे पहले यह जिला पहले निप्पा वायरस के कारण चर्चा में था। कोझिकोड की जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ.वी.जयश्री ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। स्वास्थ्य विभाग ने इस बीमारी को रोकने के उपाय किए हैं। कोझिकोड जिले में हाल ही में डायरिया के 26 मामले दर्ज किए गए थे, जिनमें से 6 शिगेला के थे।

इससे पहले, केरल के कोझिकोड़ में ही इस संक्रमण के कारण 11 वर्षीय बच्चे की मौत हो हई थी। इस संक्रमण के सामने आने के बाद लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। बता दें कि शिगेला संक्रमण से अब तक कई लोग संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि इस बाबत राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि इस संक्रमण से घबराने की आवश्यकता नहीं है।

स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञ इस संक्रमण के स्त्रोत का पता लगाने में जुटु हुए हैं। केरल में शिगेला से अबतक 6 लोग संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 26 अन्य संदिग्ध मामले भी हैं। स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने कहा कि हमारे विशेषज्ञों द्वारा घर-घर जाकर निरीक्षण किया जा रहा है। विशेषज्ञों की माने तो यह संक्रमण भोजन-पानी दोनों से फैल सकता है। इस संक्रमण को अपने आस-पास साफ सफाई ऱखकर रोका जा सकते हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने इस दौरान कहा कि केवल उबले हुए पानी का ही सेवन करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source