Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

असम में स्वाइन फ्लू से 1 शिशु की हुई मौत, परिवार ने इलाज से किया था इनकार

Swine Flu : असम में एक शिशु की स्वाइन फ्लू की वजह से मौत हो गई। आइए विस्तार से जानते हैं इस बारे में-

असम में स्वाइन फ्लू से 1 शिशु की हुई मौत, परिवार ने इलाज से किया था इनकार

Written by Kishori Mishra |Published : May 7, 2024 10:10 AM IST

Swine Flu : स्वाइन फ्लू की चपेट में आने की वजह से एक शिशु की मौत हो गई। यह घटना असम के हैलाकांडी जिले की है। अस्पताल के अधिकारियों का कहना है कि शिशु के साथ आए रिश्तेदारों ने इलाज से इनकार कर दिया था। नवजात शिशु सिर्फ 15 महीने का था, जिसका वान फरहाना खानम बताया जा रहा है।

खबरों के मुताबिक, सिलचर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएमसीएच) के प्रिंसिपल डॉ. भास्कर गुप्ता ने बताया, " नवजात शिशु को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने मरीज को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखने की सलाह दी, लेकिन मरीज के साथ आए रिश्तेदारों ने इलाज से इनकार कर दिया और बच्चे को छीन लिया।”

बिना इलाज के घर ले गए वापस

हैलाकांडी जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के संयुक्त निदेशक डॉ अलकनंदा नाथ ने शिशु लाला पड़ोस में सैदपुर क्षेत्र का निवासी था। उन्होंने कहा, "जब शिशु के परिजन इलाज पूरा किए बिना मरीज को वापस घर ले आए, तो शिशु की मृत्यु हो गई।"

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

स्वाइन फ्लू के कई मामले आए सामने

स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने कहा कि कछार जिले में चार महीने से 13 साल की उम्र के चार और व्यक्ति स्वाइन फ्लू से संक्रमित हो गए हैं और उनका इलाज चल रहा है। इसके साथ-साथ जयपुर के स्वास्थ्य अधिकारी स्वाइन फ्लू और लेप्टोस्पायरोसिस से निपट रहे हैं। जयपुर में 17, श्रीगंगानगर में 21 मामले। डॉ. माथुर ने 7 नमूनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, लेप्टोस्पायरोसिस को फैलने से रोकने के लिए उचित स्वच्छता पर जोर दिया।