Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
साल 2023 में इंदौर को देश के सबसे स्वच्छ शहर के रूप में घोषित किया गया था। आज इसी शहर में गंदा पानी पीने से लोगों की जान जा रही है। इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी की सप्लाई हो रही थी और इसी पानी को पीने से अबतक 8 लोगों की मौत हो गई हैं। वहीं, 100 से ज्यादा लोग बीमार हैं और उनका इलाज चल रहा है। जब भागीरथपुरा के लोग उल्टी-दस्त की शिकायत लेकर के अस्पताल पहुंचे तो मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच की गई, तब पता चला कि शहर में हैजा से लोग बीमार हो रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि गंदा पानी पीने से उल्टी-दस्त होता है, जो हैजा से जुड़ा होता है। अगर, हैजा का समय पर इलाज न किया जाए तो स्थिति जानलेवा हो सकती है। आइए, यथार्थ हॉस्पिटल, फरीदाबाद के इंटरनल मेडिसिन के डायरेक्टर डॉ. राजीव चौधरी से जानते हैं हैजा क्या होता है और गंदा पानी पीने से हैजा क्यों फैलता है?
हैजा एक बैक्टीरियल संक्रमण है, जो दूषित पानी पीने या खाना खाने से फैलता है। यह विब्रियो कोलेरी (Vibrio Cholerae) नामक बैक्टीरिया से होता है। हैजा से संक्रमित व्यक्ति को गंभीर उल्टी और दस्त जैसी समस्याएं होने लगती हैं। इसकी वजह से शरीर से पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स तेजी से बाहर निकल जाते हैं, जिससे बॉडी डिहाइड्रेट हो जाती है। अगर हैजा का समय पर इलाज न किया जाए, तो यह जानलेवा हो सकता है। इंदौर में भी दूषित पानी पीने से लोगों में हैजा फैला और कई लोगों की जान चली गई। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, विश्वभर में हर साल हैजा के 1.3 से 4.0 मिलियन मामले सामने आते हैं। वहीं, 21,000 से 143,000 लोग अपनी जान गंवाते हैं।
सीवरेज सिस्टम में लीकेज की वजह से पानी में गंदा मल-मूत्र मिल जाता है और पानी में हैजा के बैक्टीरिया तेजी से पनपने लगते हैं। कई बार पाइपलाइन टूटने या ओवरफ्लो ड्रेनेज की वजह से पानी में बैक्टीरिया फैल जाते हैं, जो हैजा का कारण बनते हैं। इंदौर में भी हैजा फैलने के पीछे इसी को सबसे बड़ी वजह बताई जा रही है।
हैजा से संक्रमित व्यक्ति को लगातार उल्टी और दस्त होने लगते हैं। इससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है और बॉडी डिहाइड्रेट हो जाती है। डिहाइड्रेशन, हैजा से होने मौत का सबसे बड़ा कारण है। यानी जब शरीर में पानी की कमी होती है, तो व्यक्ति की जान जा सकती है। खासकर, अगर हैजा होने पर पर्याप्त इलाज न मिले तो व्यक्ति की जान जा सकती है। बच्चों और बुजुर्गो में हैजा से मौत होने का खतरा ज्यादा रहता है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।