पहले चरण में 91 लाख लोगों को कोविड-19 वैक्सीन मुहैया कराएगा इंडोनेशिया

इंडोनेशिया पहले चरण में 91 लाख लोगों को कोविड-19 वैक्सीन मुहैया कराएगा। स्वास्थ्य मंत्रालय के रोग नियंत्रण और रोकथाम महानिदेशक अचमद युरिआंतो ने यह जानकारी दी।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : October 20, 2020 11:46 AM IST

इंडोनेशिया पहले चरण में 91 लाख लोगों को कोविड-19 वैक्सीन मुहैया कराएगा। स्वास्थ्य मंत्रालय के रोग नियंत्रण और रोकथाम महानिदेशक अचमद युरिआंतो ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सोमवार को बताया कि पहले चरण में टीकाकरण उन लोगों के समूह पर किया जाएगा, जिनमें कोविड -19 संक्रमण का सबसे अधिक खतरा है, यह खासकर हवाईअड्डे के कर्मचारियों, सैनिकों और पुलिस कर्मियों सहित चिकित्सा और सार्वजनिक सेवा कर्मियों के लिए हैं।

युरिआंतो ने कहा कि यह टीका केवल 18 वर्ष से 59 वर्ष की आयु के लोगों को दिया जाएगा। इंडोनेशियन ड्रग एंड फूड सुपरवाइजरी एजेंसी (बीपीओएम) द्वारा एक इमरजेंसी यूज ऑथराइजेशन जारी करने और इंडोनेशियन उलेमा काउंसिल (एमयूआई) द्वारा हलाल सर्टिफिकेशन प्रदान करने के बाद टीकाकरण किया जाएगा।

डॉ. हर्ष वर्धन ने कहा, भारत बायोटेक सार्स-सीओवी-2 के लिए इंट्रानेजल वैक्सीन करेगा विकसित

आखिर क्यों सर्दियों में कोरोना संक्रमण बढ़ने के किए जा रहे हैं दावे?, वैज्ञानिकों ने इन देशों का दिया उदाहरण

स्टडी में दावा, नॉर्मल फ्लू की तुलना में स्किन पर 5 गुना लंबा टिकता है कोरोनावायरस, पढ़ें आगे की खबर