कार्डियाक अरेस्ट के कारण पंडित शिवकुमार शर्मा का निधन,लम्बे समय से थे किडनी की बीमारियों से पीड़ित

पंडित शिवकुमार शर्मा का 84 वर्ष की आयु में मंगलवार को मुंबई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : May 10, 2022 2:57 PM IST

India's Santoor maestro Pandit Shivkumar Sharma:मशहूर संतूर वादक और संगीतकार पंडित शिवकुमार शर्मा का 84 वर्ष की आयु में मंगलवार को मुंबई में दिल का दौरा (Cardiac Arrest) पड़ने से निधन हो गया। वह पिछले छह महीने से किडनी से संबंधित बीमारियों से पीड़ित थे और पिछले 6 महीने से डायलिसिस पर थे। समाचार एजेंसियों से मिली जानकारी के मुताबिक, पंडित शर्मा ने मंगलवार को मुंबई में अपने निवास स्तान पर अपनी आखिरी सांसें लीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने पंडित शिवकुमार शर्मा के निधन पर शोक प्रकट किया।

लम्बे समय से थे किडनी की बीमारियों से पीड़ित

जम्मू में जन्मे संगीतकार पंडित शिवकुमार शर्मा ने कभी जम्मू और कश्मीर (Jammu & Kashmir) के एक अल्पज्ञात संगीत वाद्ययंत्र संतूर को विश्व स्तर पर पहुंचाया। उन्हें 'सिलसिला', 'लम्हे', 'चांदनी' और 'डर' जैसी फिल्मों के लिए बांसुरी के दिग्गज पंडित हरि प्रसाद चौरसिया (Hari Prasad Chaurasia) के संगीत के लिए भी याद किया जाएगा। संगीत जोड़ी शिव-हरि ( Shiv-Hari) ने कई फिल्मों में संगीत दिया।

पंडित शर्मा के परिवार में उनकी पत्नी मनोरमा और दो बेटे हैं, जिनमें से एक राहुल शर्मा (Rahul Sharma) हैं जो स्वयं एक कुशल संतूर वादक हैं।

(आईएएनएस)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source